जिलाधिकारी ने एक्सईएन हाईडल पर जताई नाराजगी, एनओसी त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

जिलाधिकारी ने एक्सईएन हाईडल पर जताई नाराजगी, एनओसी त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

Date : 16-May-2026

 जौनपुर,16 मई । उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में तहसील सदर स्थित कलेक्ट्रेट प्रेक्षागृह में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में शनिवार को जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन. ने आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। इस दौरान एनओसी जारी न करने की शिकायत पर डीएम ने एक्सईएन हाईडल के प्रति कड़ी नाराजगी जताई और तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।

धन्नोपुर शंकरमंडी निवासी इशरत ने शिकायत करते हुए बताया कि विद्युत बिल का भुगतान करने के बावजूद विभाग द्वारा उन्हें अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) जारी नहीं किया जा रहा है। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने एक्सईएन हाईडल को फटकार लगाते हुए तत्काल समस्या के समाधान का निर्देश दिया तथा कार्यप्रणाली पर असंतोष व्यक्त किया।

संपूर्ण समाधान दिवस में जमीन विवाद, खतौनी, विद्युत एवं अन्य विभागों से संबंधित कुल 81 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें से 14 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को समयबद्ध कार्रवाई के लिए भेजा गया।

समाधान दिवस के बाद जिलाधिकारी ने अधिकारियों के साथ बैठक कर शासन की प्राथमिकताओं, जनसुनवाई व्यवस्था और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को समय से कार्यालय पहुंचने तथा अनुशासन के साथ दायित्वों का निर्वहन करने पर जोर दिया।

डीएम ने निर्देश दिया कि सभी अधिकारी प्रतिदिन सुबह 10 बजे से 12 बजे तक अपने कार्यालयों में नियमित जनसुनवाई करें और जनता की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनसुनवाई, आईजीआरएस और सीएम हेल्पलाइन से प्राप्त शिकायतों को किसी भी स्थिति में लंबित न रखा जाए। लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी।

इसके साथ ही जिलाधिकारी ने खराब उपकरणों और व्यवस्थाओं को तत्काल दुरुस्त कराने, कार्यालयों में सीसीटीवी कैमरों को सक्रिय रखने तथा सुरक्षा व्यवस्था मजबूत बनाए रखने के निर्देश भी दिए


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement