कांग्रेस ने महंगाई और ईंधन के बढ़े दामों के खिलाफ किया प्रदर्शन | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

कांग्रेस ने महंगाई और ईंधन के बढ़े दामों के खिलाफ किया प्रदर्शन

Date : 16-May-2026

 नई दिल्ली, 16 मई । कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजधानी में मंहगाई और बढ़ी ईंधन की कीमतों के खिलाफ बैलगाडी चलाकर विरोध प्रदर्शन किया।

दिल्ली कांग्रेस कमेटी के अध्य़क्ष देवेंद्र यादव ने शनिवार को करोल बाग स्थित पेट्रोल पंप पर ईंधन की बढ़ी कीमतों के खिलाफ बैलगाड़ी चलाकर विरोध प्रदर्शन किया और बढ़ी कीमतों को तत्काल वापस लेने की मांग की। उन्होंने कहा कि सरकार की विफल नीतियों के कारण उपजी कमरतोड़ महंगाई से आम जनता त्रस्त है। इस दौरान करोल बाग दिल्ली कांग्रेस महासचिव अनिल भारद्वाज, जिलाध्यक्ष महेंद्र भास्कर, जगजीवन शर्मा, राहुल धनक , सुनील कुमार मौजूद रहे।

अनिल भारद्वाज ने कहा कि पेट्रोल, डीज़ल व दूध की कीमतों में बढ़ोतरी ने यह साबित कर दिया है कि महंगाई पर सरकार का कोई नियंत्रण नहीं रह गया है। लगातार बढ़ती कीमतों ने आम आदमी, मध्यम वर्ग, किसानों, मजदूरों और छोटे व्यापारियों की जिंदगी मुश्किल बना दी है। उन्होंने कहा कि दूध जैसी रोजमर्रा की जरूरत की चीज महंगी होने का असर सीधे हर घर की रसोई पर पड़ता है। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक, हर परिवार इसका बोझ महसूस कर रहा है। वहीं पेट्रोल, डीजल के दाम बढ़ने से सिर्फ सफर महंगा नहीं होता, बल्कि परिवहन खर्च बढ़ने के कारण खाने-पीने की चीज़ों, सब्जियों, राशन और अन्य जरूरी सामान की कीमतों पर भी असर पड़ता है। सरकार विकास और आर्थिक मजबूती के बड़े-बड़े दावे करती है, लेकिन जमीनी सच्चाई यह है कि आम आदमी का घर चलाना लगातार मुश्किल होता जा रहा है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement