एनएसयूआई ने नीट प्रश्नपत्र लीक मामले के खिलाफ किया प्रदर्शन, मांगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

एनएसयूआई ने नीट प्रश्नपत्र लीक मामले के खिलाफ किया प्रदर्शन, मांगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Date : 16-May-2026

 नई दिल्ली, 16 मई। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद झाखर के नेतृत्व में हजारों छात्रों ने नीट प्रश्नपत्र लीक मामले में शनिवार को ओखला स्थित राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (एनटीए) कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर प्रतिबंध लगाने और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की।

इस विरोध प्रदर्शन में डीयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष रौनक खत्री भी मौजूद रहें। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद झाखर के साथ कई प्रदर्शनकारियों को सुरक्षा बलों ने हिरासत में लिया। प्रदर्शन में छात्रों ने कहा कि पेपर लीक ने लाखों मेहनती अभ्यर्थियों का भविष्य दांव पर लगा दिया है।

छात्रों की मांग है कि उच्चतम न्यायालय की निगरानी में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) जांच हो, छात्रों को निःशुल्क मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं मिले, प्रभावित छात्रों को मुफ्त कानूनी सहायता दी जाए, आर्थिक मुआवज़ा और वित्तीय सहायता।

विनोद झाखर ने कहा कि पेपर लीक बंद करो, छात्रों को न्याय दो नही तो छात्रों की मेहनत, माता-पिता के सपनों और देश की शिक्षा व्यवस्था के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ की लड़ाई लगातार जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि 22 लाख नीट अभ्यर्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं करेंगे।

विनोद झाखर ने कहा कि हमें हिरासत में लिया जा सकता है, लेकिन छात्रों के न्याय की यह लड़ाई नहीं रोकी जा सकती।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement