देश में ईंधन बचाने के लिए छग के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश का तंज, आईपीएल क्रिकेट बंद करने की मांग | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

देश में ईंधन बचाने के लिए छग के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश का तंज, आईपीएल क्रिकेट बंद करने की मांग

Date : 16-May-2026

 रायपुर रायपुर, 16 मई। छत्तीसगढ़ में पेट्रोल और डीजल की कमी को लेकर सियासत तेज हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ईंधन संकट के लिए केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों को जिम्मेदार ठहराते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र माेदी पर पर निशाना साधा है।

भूपेश बघेल ने आज शनिवार काे सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए कहा कि देश में ईंधन बचाने के लिए इंडियन प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट को तुरंत प्रभाव से बंद कर देना चाहिए। उन्होंने कहा कि आईपीएल बंद होने से स्टेडियम आने-जाने में खर्च होने वाला ईंधन बचेगा।

उन्होंने यह भी कहा कि विदेशी खिलाड़ियों को डॉलर में होने वाला भारी भुगतान रुक जाएगा, जिससे देश का पैसा बचेगा। इसके अलावा बघेल ने आरोप लगाया कि आईपीएल के कारण सट्टेबाजी बढ़ती है और टूर्नामेंट बंद होने से इस पर भी रोक लगेगी।

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ में पिछले तीन दिनों से पेट्रोल और डीजल की कमी के कारण पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें लगी हुई हैं, जिससे आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement