मुख्यमंत्री ने 10वीं और 12वीं कक्षा उत्तीर्ण छात्राओं को वितरित की साइकिलें | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

मुख्यमंत्री ने 10वीं और 12वीं कक्षा उत्तीर्ण छात्राओं को वितरित की साइकिलें

Date : 16-May-2026

 नई दिल्ली, 16 मई। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को आरके पुरम विधानसभा क्षेत्र की 10वीं एवं 12वीं कक्षा उत्तीर्ण मेधावी छात्राओं को निःशुल्क साइकिलें प्रदान कीं। उन्होंने कहा कि हमारी ये बेटियां अपने परिवार, पूरे राष्ट्र के सपनों और संकल्पों की वाहक हैं।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आज देश की बेटियां शिक्षा, विज्ञान, खेल, सेना, प्रशासन और नवाचार से लेकर हर क्षेत्र में नए भारत की शक्ति बनकर उभर रही हैं। उन्होंने कहा कि यह पहल छात्राओं को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की सुविधा प्रदान करेगी और अभिभावकों की चिंताओं को भी कम करेगी।

मुख्यमंत्री ने सभी मेधावी छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि आप अपनी मेहनत, प्रतिभा और संस्कारों से माता-पिता, दिल्ली और पूरे भारत का गौरव निरंतर बढ़ाती रहें। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत कार्यवाह अनिल गुप्ता, विधायक अनिल शर्मा, जिला अध्यक्ष रविंद्र चौधरी, पार्षद धर्मवीर सिंह उपस्थित रहे।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement