भुतहा तालाब दुर्गा पूजा समिति इस वर्ष काल्पनिक मंदिर का बना रही है पंडाल | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

Travel & Culture

भुतहा तालाब दुर्गा पूजा समिति इस वर्ष काल्पनिक मंदिर का बना रही है पंडाल

Date : 17-Sep-2025

रांची, 17 सितंबर। राजधानी रांची में दुर्गोत्सव की तैयारियां जोरों पर है। अलग-अलग दुर्गा पूजा समितियों की ओर से एक से बढ़कर एक पंडाल बनाए जा रहे हैं।

इसी क्रम में शहर के कचहरी रोड स्थित श्री दुर्गा पूजा समिति भुतहा तालाब काल्पनिक मंदिर के प्रारूप पर आधारित भव्य पंडाल का निर्माण कर रही है। यहां छह फीट ऊंची माता दुर्गा की दिव्य प्रतिमा स्थापित की जाएगी। मूर्ति का निर्माण मूर्तिकार रामपाल की ओर से किया जा रहा है। इसकी लागत 1.11 लाख रुपए है। पंडाल का निर्माण का कार्य पश्चिम बंगाल के कलाकार प्रदीप बंगाली तथा मातादीन टेंट हाउस के कारीगरों की देखरेख में हो रहा है। पूरे परिसर को आकर्षक विद्युत सज्जा, तोरणद्वार, लाइटिंग और साउंड सिस्टम से सजाया जाएगा। पूजा पंडाल बनाने में 20 कारीगर लगे हैं।

समिति के अध्यक्ष संजय सिंह ने बुधवार को बताया कि पंडाल की ऊंचाई 35 फीट, लंबाई 35 फीट और चौड़ाई 40 फीट होगी।

उन्होंने बताया कि लाइटिंग में 81 हजार, पंडाल निर्माण में तीन लाख और प्रतिमा में 1.11 लाख कुल लागत आठ लाख रुपये आएगा।

सिंह ने बताया कि सप्तमी को नवपत्रिका प्रवेश के बाद श्रद्धालुओं के लिए पट खोल दिया जाएगा। सप्तमी, अष्टमी, नवमी, दशमी और विसर्जन के दिन भव्य भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

आयोजन को सफल बनाने में नमन भारतीय , किशोर साहु, शंकर दुबे, राजकुमार गुप्ता, रमेश सिंह, दिलिप गुप्ता, विशाल कृष्णा, महेश चंद्रा, उमंग सुलतानिया, प्रिंस महता, उदय साहु, राहुल सिंह सहित अन्य जुटे हुए है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement