चतुर्थ केदार भगवान रुद्रनाथ के कपाट शीतकाल के लिए बंद | The Voice TV

Quote :

"छोटा सा बदलाव ही जिंदगी की एक बड़ी कामयाबी का हिस्सा होता है"।

Travel & Culture

चतुर्थ केदार भगवान रुद्रनाथ के कपाट शीतकाल के लिए बंद

Date : 17-Oct-2025

देहरादून, 17 अक्टूबर । उत्तराखंड के प्रसिद्ध चतुर्थ केदार भगवान रुद्रनाथ के कपाट आज शुक्रवार को सुबह शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। भगवान रुद्रनाथ की डोली आज ही गोपेश्वर पहुंच जाएगी। कपाट बंद होने के दौरान यहां करीब पांच साै श्रद्धालु मौजूद रहे।

रुद्रनाथ धाम के पुजारी सुनील तिवारी ने बताया कि सुबह चार बजे से भगवान रुद्रनाथ की पूजा शुरू हो गई थी। सभी पूजाएं संपन्न कराने के बाद सुबह छह बजे मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। साढ़े सात बजे भगवान रुद्रनाथ डाेली से यहां से प्रस्थान हुए। डोली पंच गंगा, पितृधार, पनार गुग्याल होते मोली बुग्याल पहुंचेगी। वहां भगवान को राजभोग लगेगा (नए अनाजों का भोग)। वहां से डोली सगर गांव पहुंचेगी। यहां पर भी नए अनाज का भोग लगाया जाएगा।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload









Advertisement