ध्वजारोहण समारोह: द्वितीय दिवस पूजन में श्रीराम सहस्त्रनामार्चन | The Voice TV

Quote :

"छोटा सा बदलाव ही जिंदगी की एक बड़ी कामयाबी का हिस्सा होता है"।

Travel & Culture

ध्वजारोहण समारोह: द्वितीय दिवस पूजन में श्रीराम सहस्त्रनामार्चन

Date : 22-Nov-2025

अयोध्या, 22 नवंबर । श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र में होने वाले ऐतिहासिक ध्वाजारोहण कार्यक्रम के लिए शनिवार को द्वितीय दिवस विधि विधान से पूजन किया गया। इस अवसर पर एक हजार तुलसी पत्र से भगवान श्री राम का सहस्त्र नामार्चन हुआ।

आचार्यों द्वारा पहले दिन की भांति ही गणपति पूजन, पंचांग पूजन, षोडष मातृका पूजन के बाद मंडप प्रवेश पूजन कराया गया। इसके बाद योगिनी पूजन, क्षेत्रपाल पूजन, वास्तु पूजन, नवग्रह पूजन, और प्रधान मंडल के रूप में रामभद्र मंडल व अन्य मंडलों का आवाहन पूजन हुआ। समारोह के मुख्य यजमान डॉ. अनिल मिश्र व अन्य यजमानों ने अर्द्धांगिनी समेत पूजन किया।

इस अवसर पर मुख्य आचार्य चंद्रभान शर्मा, उपाचार्य रविंद्र पैठणे, यज्ञ के ब्रह्मा व आचार्य पंकज शर्मा ने पूजन संपन्न कराया। पूजन व्यवस्था प्रमुख आचार्य इंद्रदेव मिश्र व आचार्य पंकज कौशिक की देखरेख में समस्त अनुष्ठान संपन्न हुआ।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload









Advertisement