बदरी विशाल के कपाट आज से शीतकाल के लिए बंद हाेंगे | The Voice TV

Quote :

"छोटा सा बदलाव ही जिंदगी की एक बड़ी कामयाबी का हिस्सा होता है"।

Travel & Culture

बदरी विशाल के कपाट आज से शीतकाल के लिए बंद हाेंगे

Date : 25-Nov-2025

हरादून, 25 नवंबर। विश्व प्रसिद्ध बदरीनाथ धाम के कपाट आज शुभ मुहूर्त में अपराह्न 2 बजकर 56 मिनट पर शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। मान्यता है कि छह माह मनुष्य और छह माह दवेता भगवान बदरीनाथ की पूजा करते हैंं।

आज पूरे विधि-विधान और अंखड दीपक की राेशनी में मां लक्ष्मी और भगवान बदरीनाथ काे घृत कंबल ओढ़ा कर कपाट बंद कर दिए जाएंगे। कपाट बंद हाेने पर मंदिर काे फूलाें से सजाया गया है। सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी है।

गढ़वाल राइफल की बैँड की धुन के साथ सुबह से ही कपाट बंद किए जाने की परंपरा जारी है। विशेष श्रृंगार के साथ ही भगवान काे नाना प्रकार के भाेग अर्पित किए जा रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि इस वर्ष भगवान बदरी विशाल में 16 लाख 60 हजार श्रद्धालुओं ने भगवान बदरी विशाल के दर्शन किए।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload









Advertisement