मां भगवती जागरण से पूर्व निकाली माता मायादेवी की शोभायात्रा | The Voice TV

Quote :

"छोटा सा बदलाव ही जिंदगी की एक बड़ी कामयाबी का हिस्सा होता है"।

Travel & Culture

मां भगवती जागरण से पूर्व निकाली माता मायादेवी की शोभायात्रा

Date : 24-Dec-2025

हरिद्वार, 24 दिसंबर । श्री पंच दश नाम जूना अखाड़ा स्थित पौराणिक सिद्ध पीठ व नगर की अधिष्ठात्री देवी मां माया देवी के मंदिर में 25 दिसंबर को होने वाले विशाल भगवती जागरण की पूर्व संध्या पर आज माता माया देवी की पालकी की शोभायात्रा निकाली गई।

जूना अखाड़ा के महामंत्री श्रीमहंत महेश पुरी महाराज व मंदिर के मुख्य पुजारी महंत भास्कर पुरी महाराज ने माता माया देवी की विधिवत पूजा अर्चना कर माता की पालकी को नगर भ्रमण के लिए रवाना किया। शोभायात्रा नागा संन्यासियों व भक्तों के साथ नगर भ्रमण कर वापस भैरव मंदिर के दर्शन के पश्चात माया देवी मंदिर पहुंची।

श्री महंत महेश पुरी महाराज ने बताया कि इस शोभायात्रा तथा भगवती जागरण का मुख्य उद्देश्य पाश्चात्य सभ्यता से प्रभावित युवा पीढ़ी को सनातन धर्म व अपनी संस्कृति से परिचित कराना है। उन्होंने कहा 25 दिसंबर को युवा पीढ़ी बड़ा दिन या क्रिसमस डे के रूप में मनाती है। इस पाश्चात्य मानसिकता को बदलने के लिए जूना अखाड़ा द्वारा इस दिन माता का विशाल जागरण व भंडारा किया जाता है ताकि युवा पीढ़ी सनातन धर्म के महत्व तथा संस्कारो से परिचित हो सके।

उन्होंने कहा कोई भी पर्व आध्यात्मिक दृष्टि व सनातन संस्कृति के रूप में ही मनाया जाना चाहिए।इस अवसर पर श्रीमहंत रतन गिरी, श्री महंत आदित्य गिरी, महंत भीष्म गिरी, महंत गौतमगिरी, महंत आकाश पुरी, महंत रणधीर गिरी, महंत ग्वाला पुरी आदि मौजूद रहे।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload









Advertisement