राष्ट्रपति ने पूर्व राजनयिक बेउरिया के निधन पर दुख जताया | The Voice TV

Quote :

"सकारात्मक सोच ही सफलता की पहली सीढ़ी है।"

National

राष्ट्रपति ने पूर्व राजनयिक बेउरिया के निधन पर दुख जताया

Date : 17-Nov-2022

नई दिल्ली, 16 नवंबर (हि.स.)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरुवार को भारतीय विदेश सेवा के पूर्व अधिकारी अबसार बेउरिया के निधन पर दुख जताया।

राष्ट्रपति ने ट्वीट संदेश में कहा कि श्री अबसार बेउरिया, पूर्व राजनयिक, लेखक और उड़िया अध्ययन एवं अनुसंधान संस्थान के अध्यक्ष के निधन के बारे में जानकर दुख हुआ। उन्होंने उड़िया में इंजीनियरिंग की किताबों के अनुवाद में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिसे मैंने अपनी ओडिशा यात्रा के दौरान जारी किया था। उनके परिवार और दोस्तों के प्रति संवेदना।

उल्लेखनीय है कि भारतीय विदेश सेवा के पूर्व अधिकारी बेउरिया का आज तड़के भुवनेश्वर के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वे 80 साल के थे । उन्होंने जपान, अमरिका, यूएई, म्यांमार, श्रीलंका में भारतीय दूतावासों में अपनी सेवाएं दी थी ।

हिन्दुस्थान समाचार/सुशील

 
 

RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement