क्षेत्र के विकास और बंदरगाहों के आधुनिकीकरण के लिए प्रतिबद्ध है महायुति सरकार : नितेश राणे | The Voice TV

Quote :

"सकारात्मक सोच ही सफलता की पहली सीढ़ी है।"

National

क्षेत्र के विकास और बंदरगाहों के आधुनिकीकरण के लिए प्रतिबद्ध है महायुति सरकार : नितेश राणे

Date : 13-Jan-2026

 मुंबई, 13 जनवरी,। वसई-विरार शहर महानगरपालिका चुनाव 2025-2026 के मद्देनजर वसई पश्चिम स्थित वसई गांव के पाचुबंदर में सोमवार शाम महाराष्ट्र के मत्स्य एवं बंदरगाह विकास मंत्री नितेश राणे ने एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। सभा के दौरान नितेश राणे ने महायुति सरकार के विकास कार्यों की समीक्षा की। मंत्री राणे ने मछुआरा समुदाय को आश्वासन दिया कि महायुति सरकार क्षेत्र के विकास और बंदरगाहों के आधुनिकीकरण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कोली बंधुओं के मुद्दों, बंदरगाह विकास, रोजगार व शहर के सर्वांगीण विकास के लिए महायुति के उम्मीदवारों को चुनने की अपील की। मंत्री राणे ने महायुति के प्रत्याशियों को नई ताकत दी और वसई क्षेत्र में उत्साह का माहौल बनाया।

इस दौरान नितेश राणे ने बहुजन विकास आघाडी (बविआ) पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि बविआ ने वोट बैंक की राजनीति के लिए शहर में बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों को बढ़ावा दिया है। उन्होंने कहा कि शहर में बड़े पैमाने पर अवैध निर्माण हुए हैं और बच्चों के खेलने के मैदानों पर भी कब्जा कर लिया गया है। भाजपा-शिवसेना (शिंदे) की महायुति के पक्ष में वोट मांगते हुए उन्होंने वादा किया कि यदि उनकी सत्ता आती है, तो सफाई कर्मचारियों को स्थायी नौकरी दी जाएगी और नागरिकों को 18 प्रकार की मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

वसई की विधायक स्नेहा दुबे-पंडित के नेतृत्व में आयोजित इस सभा में प्रभाग 25 के पैनल के प्रत्याशी अर्चना पवार, अमोल म्हात्रे, एड. सीमा करो, प्रीतम पाटिल, प्रभाग 28 के पैनल के उम्मीदवार नितिन ठाकुर, सुचिता शेट्टी, जेनी एस. एंड्राडीस, नीलेश भानुसे और प्रभाग 29 के पैनल के प्रत्याशी दीपा चावंडे, शिल्पा पाटिल, यशोधन ठाकुर सहित भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष महेंद्र पाटिल, शाम पाटकर, रामदास मेहर, वसई शहर मंडल अध्यक्ष गीतांजलि दारीवाला, वार्ड प्रभारी विकास सिंह ठाकुर समेत कोली बंधु, पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement