महाराष्ट्र के रायगढ़ में दो वाहनों की टक्कर, पांच की मौत, तीन घायल | The Voice TV

Quote :

"जिन्दगी के लक्ष्य में प्राप्ती करते समय सिर्फ 2 सोच रखनी चाहिए, अगर रास्ता मिल गया तो ठीक, नहीं तो रास्ता में खुद बना लूँगा।"

National

महाराष्ट्र के रायगढ़ में दो वाहनों की टक्कर, पांच की मौत, तीन घायल

Date : 18-Nov-2022

 मुंबई, 18 नवंबर (हि.स.)। महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के खोपोली में पुणे-मुंबई हाइवे पर बीती रात दो वाहनों की टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को नवी मुंबई के एमजीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। यह जानकारी खोपोली पुलिस ने दी।

पुलिस के अनुसार पुणे स्थित पिंपरी चिंचवड़ में रहने वाले लोग कार से मुंबई की ओर जा रहे थे। गुरुवार रात करीब 12 बजे कार पुणे-मुंबई हाइवे पर बोरघाट के ढेकू गांव के पास अचानक एक अज्ञात वाहन से टकरा गई। हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक फरार हो गया।

सूचना पाकर पहुंची हाइवे पुलिस और खोपोली पुलिस ने कार का दरवाजा तोड़कर लोगों को बाहर निकाला। तब तक अब्दुल रहमान खान (32), अनिल सानप, वसीम साजिद काझी, राहुल कुमार पांडे (30) और आशुतोष गांडेकर (23) की मौत हो चुकी थी। तीन घायलों को एमजीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस का कहना है कि अज्ञात वाहन चालक की तलाश की जा रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / राजबहादुर/मुकुंद

 
 
 
 

RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement