राष्ट्रपति मुर्मू विज्ञान भवन में पांच मार्च को प्रथम पेयजल सर्वेक्षण पुरस्कार प्रदान करेंगी | The Voice TV

Quote :

असफलताओं के बावजूद, अपना मनोबल ऊँचा रखें. अंत में सफलता आपको अवश्य मिलेगी । “ - धीरूभाई अंबानी

National

राष्ट्रपति मुर्मू विज्ञान भवन में पांच मार्च को प्रथम पेयजल सर्वेक्षण पुरस्कार प्रदान करेंगी

Date : 27-Feb-2024

 नई दिल्ली, 27 फरवरी । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पांच मार्च को विज्ञान भवन में आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय के प्रथम पेयजल सर्वेक्षण पुरस्कार का वितरण करेंगी। राष्ट्रपति पुरस्कार वितरण समारोह की अध्यक्षता करेंगी। मंत्रालय ने बयान में कहा है कि जल क्षेत्र में उत्कृष्टता के लिए शहरों और राज्यों को पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। समारोह में 1,500 से अधिक पुरस्कारों का वितरण होगा।


मंत्रालय के अनुसार, इन पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ जल निकाय, स्थिरता चैंपियन, पुन: उपयोग चैंपियन, जल गुणवत्ता, शहर संतृप्ति और प्रतिष्ठित अमृत 2.0 रोटेटिंग ट्रॉफी ऑफ द ईयर की सराहना शामिल है। यह 130 पुरस्कारों की विशिष्ट शृंखला है। इनमें पेयजल गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज सिटी अवार्ड्स प्रमुख हैं। समारोह में अमृत मित्र पहल शुभारंभ का प्रतीक होगा। इसमें देशभर के विभिन्न स्थानों से महिला एसएचजी लाइव जुड़ेंगी।



 


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload









Advertisement