राष्ट्रपति मुर्मू का रांची पहुंचने पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने किया स्वागत | The Voice TV

Quote :

असफलताओं के बावजूद, अपना मनोबल ऊँचा रखें. अंत में सफलता आपको अवश्य मिलेगी । “ - धीरूभाई अंबानी

National

राष्ट्रपति मुर्मू का रांची पहुंचने पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने किया स्वागत

Date : 28-Feb-2024

 रांची, 28 फरवरी । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज (बुधवार) कुछ देर पहले रांची पहुंच गईं। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर राज्यपाल सीपी राधाकृष्ण और मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने उनका स्वागत किया। वो आज केंद्रीय विश्वविद्यालय के तीसरे दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू एयरपोर्ट से रिंग रोड होते हुए विश्वविद्यालय के चेरी-मनातू कैंपस पहुंचेंगी। यहां एक घंटा रुकने के बाद बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचेंगी। यहां से वो ओडिशा के लिए प्रस्थान करेंगी।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload









Advertisement