राष्ट्रीय युवा संसद महोत्सव, 2024 के फाइनल का आयोजन 5 और 6 मार्च को दिल्ली में होगा | The Voice TV

Quote :

असफलताओं के बावजूद, अपना मनोबल ऊँचा रखें. अंत में सफलता आपको अवश्य मिलेगी । “ - धीरूभाई अंबानी

National

राष्ट्रीय युवा संसद महोत्सव, 2024 के फाइनल का आयोजन 5 और 6 मार्च को दिल्ली में होगा

Date : 04-Mar-2024

 
नई दिल्ली, 4 मार्च । युवा मामले एवं खेल मंत्रालय मंगलवार को संसद के केंद्रीय कक्ष, संविधान सदन नई दिल्ली में राष्ट्रीय युवा संसद महोत्सव, 2024 के फाइनल का 5 मार्च को उद्घाटन और 6 मार्च को समापन समारोह का आयोजन करेगा। इस वर्ष राष्ट्रीय युवा संसद का आयोजन 'युवा आवाज़ें: राष्ट्र परिवर्तन के लिए जुड़ाव और सशक्तीकरण' विषय पर आधारित किया जा रहा है।



राष्ट्रीय युवा संसद महोत्सव, 2024 का आयोजन 9 फरवरी से 6 मार्च तक पूरे देश में किया गया है। यह युवा संसद देश के 785 जिलों को कवर करते हुए तीन स्तरों पर आयोजित की गई है। जिला युवा संसद का आयोजन 9 फरवरी से 14 फरवरी तक किया गया। जिला युवा संसद-2024 के विजेताओं ने 19 से 24 फरवरी तक राज्य युवा संसद में भाग लिया।

सत्तासी (87) राज्य-स्तरीय विजेता 5 और 6 मार्च को संसद के केंद्रीय कक्ष में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय युवा संसद-2024 के फाइनल के लिए नई दिल्ली में एकत्रित होंगे। 87 राज्य विजेता (प्रथम, दूसरे और तीसरे पुरस्कार विजेता) राष्ट्रीय युवा संसद में भाग लेंगे, जिनमें से 29 (प्रत्येक एसवाईपी के प्रथम स्थान धारक) दिए गए विषयों पर बोलेंगे। शेष 58 दर्शक के रूप में राष्ट्रीय युवा संसद में भाग लेंगे।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload









Advertisement