राज्यपाल कोश्यारी के बारे में प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति को ध्यान देना चाहिए: शरद पवार | The Voice TV

Quote :

"जिन्दगी के लक्ष्य में प्राप्ती करते समय सिर्फ 2 सोच रखनी चाहिए, अगर रास्ता मिल गया तो ठीक, नहीं तो रास्ता में खुद बना लूँगा।"

National

राज्यपाल कोश्यारी के बारे में प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति को ध्यान देना चाहिए: शरद पवार

Date : 25-Nov-2022

 मुंबई, 24 नवंबर (हि.स.)। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अध्यक्ष शरद पवार ने कहा कि राज्यपाल भगतसिंह कोश्यारी के बारे में प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति को ध्यान देना चाहिए। राज्यपाल कोश्यारी ने असंवेदनशीलता की सारी हदें पार कर दी है। 

शरद पवार ने मुंबई में गुरुवार को पत्रकारों को बताया कि राज्यपाल के पद पर जब से भगत सिंह कोश्यारी आए हैं, हमेशा असंवेदनशील बयान जारी करते रहे हैं। उनके बारे में बयानबाजी करना अब हद से बाहर हो गया है। उन्होंने महात्मा फुले, छत्रपति शिवाजी महाराज के बारे में आपत्तिजनक बयान दिया है। इस पर प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति को ध्यान देना चाहिए। 

शरद पवार ने कहा कि राज्यपाल के व्यक्तव्य से राज्य की जनता की भावनाएं आहत हो रही हैं। इस बारे में महाराष्ट्र की जनता आवाज उठा रही है लेकिन राज्यपाल इसे समझ नहीं रहे हैं। इसी तरह शरद पवार ने कहा कि कर्नाटक महाराष्ट्र सीमा विवाद को तत्काल केंद्र सरकार को निपटाना चाहिए। इस विषय पर आनाकानी करने से भाजपा को राहत नहीं मिल सकती है। कर्नाटक अगर बेलगांव सहित अन्य गांवों को महाराष्ट्र को देने के एवज में कुछ गांवों की मांग करता है तो उसका विचार भी किया जाना चाहिए। 

शरद पवार ने कहा कि राज्य सरकार सिर्फ झूठे मामलों को दर्ज करने में व्यस्त है। राज्य सरकार को राज्य के विकास से कोई लेना देना नहीं है। उन्होंने कहा कि राज्य के कुछ जिलों में राज्य सरकार ने गुजरात चुनाव के मद्देनजर छुट्टी दी गई है, यह समझ में न आने वाला निर्णय है। इससे पहले महाराष्ट्र में कभी इस तरह का निर्णय नहीं लिया गया था।

हिन्दुस्थान समाचार/ राजबहादुर


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement