कर्नाटक की मांग- महाराष्ट्र में कन्नड़भाषियों को दी जाए पर्याप्त सुरक्षा | The Voice TV

Quote :

"जिन्दगी के लक्ष्य में प्राप्ती करते समय सिर्फ 2 सोच रखनी चाहिए, अगर रास्ता मिल गया तो ठीक, नहीं तो रास्ता में खुद बना लूँगा।"

National

कर्नाटक की मांग- महाराष्ट्र में कन्नड़भाषियों को दी जाए पर्याप्त सुरक्षा

Date : 26-Nov-2022

 गृह सचिव ने कन्नड़भाषियों की सुरक्षा के लिए महाराष्ट्र के गृहविभाग से की चर्चा

मुंबई, 26 नवंबर (हि.स.)। कर्नाटक राज्य के गृह सचिव ने शनिवार को महाराष्ट्र में कन्नड़भाषियों की सुरक्षा के सूबे के गृहविभाग से चर्चा की है। कर्नाटक के गृह सचिव ने राज्य कन्नड़ भाषियों को हर तरह सुविधा उपलब्ध करवाए जाने की भी मांग की है। 

महाराष्ट्र के सीमावर्ती गांवों में शुक्रवार को कर्नाटक की बसों के विरुद्ध आंदोलन करने के बाद कर्नाटक सरकार ने बस सेवा बंद कर दी है। महाराष्ट्र कर्नाटक सीमा विवाद की वजह से महाराष्ट्र ने भी अपनी बसों को कर्नाटक में भेजना बंद कर दिया है। इससे सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 

आज कर्नाटक के मुख्यमंत्री वसवराज बोम्मई ने कहा है कि सुप्रीम कोर्ट में चल रही सीमा विवाद की लड़ाई किसी भी कीमत पर कर्नाटक सरकार ही जीतने वाली है। इस बयान को लेकर भी महाराष्ट्र में रोष फैला है। इससे पहले कर्नाटक के सीएम बोम्मई ने कहा था कि सांगली जिले के 42 गांव के लोग तथा सोलापुर की अक्कलकोट तहसील के लोग कर्नाटक में शामिल होने के इच्छुक है। इसके बाद महाराष्ट्र में माहौल गरमा गया है। इसके बाद महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा पर शुक्रवार को कर्नाटक की बसों के विरुद्ध आंदोलन किया गया था। इसके मद्देनजर आज कर्नाटक के गृह सचिव ने महाराष्ट्र के गृह विभाग से चर्चा की है। 

हिन्दुस्थान समाचार/राजबहादुर


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement