राष्ट्रपति मुर्मू रविवार से उत्तर प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगी | The Voice TV

Quote :

"मेहनत का कोई विकल्प नहीं, बस मजबूत इरादों के साथ आगे बढ़ते रहो।"

National

राष्ट्रपति मुर्मू रविवार से उत्तर प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगी

Date : 11-Feb-2023

 नई दिल्ली, 11 फरवरी । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रविवार से उत्तर प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगी। इस दौरान वे यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 के समापन सत्र सहित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगी।

राष्ट्रपति भवन ने शनिवार को बताया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 12 से 13 फरवरी तक उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगी। राष्ट्रपति 12 फरवरी को लखनऊ में यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 के समापन सत्र की शोभा बढ़ाएंगी। उसी शाम लोक भवन, लखनऊ में उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से उनके सम्मान में आयोजित नागरिक अभिनंदन समारोह में भाग लेंगी।

राष्ट्रपति 13 फरवरी को बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय, लखनऊ के 10वें दीक्षांत समारोह में शिरकत करेंगी। दिल्ली लौटने से पहले वे काशी विश्वनाथ मंदिर भी जाएंगी और वाराणसी में गंगा आरती में शामिल होंगी।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement