तपने लगे महानगर, कुछ राज्यों में आज बारिश का पूर्वानुमान | The Voice TV

Quote :

"मेहनत का कोई विकल्प नहीं, बस मजबूत इरादों के साथ आगे बढ़ते रहो।"

National

तपने लगे महानगर, कुछ राज्यों में आज बारिश का पूर्वानुमान

Date : 22-Feb-2023

नई दिल्ली, 22 फरवरी । इस समय देश के कई महानगरों से ठंड एक दम से छूमंतर हो गई है। चढ़ते पारे की वजह से लोगों घरों और दफ्तरों में पंखे चलाने लगे हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग का कहना है कि पांच-छह दिन ऐसी ही स्थिति रहेगी। आज (बुधवार) कई राज्यों में बारिश हो सकती है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 14 और अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। कोलकाता में न्यूनतम तापमान 23 और अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। मुंबई में मौसम साफ रहेगा और न्यूनतम तापमान 18 और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। बेंगलुरु में मौसम साफ रहेगा। चेन्नई में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है।



मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक अरुणाचल प्रदेश और पूर्वोत्तर असम के कुछ हिस्सों में आज भारी बारिश का पूर्वानुमान है। कल (गुरुवार) भी बारिश होने की संभावना है। आगामी तीन दिन के भीतर पश्चिम बंगाल, सिक्किम, मेघालय, नगालैंड और मणिपुर में बूंदाबांदी हो सकती है। अगले पांच दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम, मध्य और पश्चिम भारत में अधिकतम तापमान सामान्य से तीन से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक रहने की संभावना है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement