राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने श्री सिद्धिविनायक मंदिर में भगवान गणेश के दर्शन किये | The Voice TV

Quote :

"मेहनत का कोई विकल्प नहीं, बस मजबूत इरादों के साथ आगे बढ़ते रहो।"

National

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने श्री सिद्धिविनायक मंदिर में भगवान गणेश के दर्शन किये

Date : 06-Jul-2023

 मुंबई, 06 जुलाई । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गुरुवार को श्री सिद्धिविनायक गणपति मंदिर पहुंचीं और भगवान गणेश के दर्शन किये। मंदिर न्यास समिति की ओर से राष्ट्रपति मुर्मू को गणपति की मूर्ति भेंट कर पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया।

 
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज से दो दिवसीय मुंबई दौरे पर दोपहर में नागपुर से मुंबई पहुंचीं हैं। राष्ट्रपति के रूप में यह उनकी पहली मुंबई यात्रा है। मुंबई एयरपोर्ट पर राज्यपाल रमेश बैस, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस ने राष्ट्रपति का स्वागत किया। उनके आगमन के तुरंत बाद राष्ट्रपति को तीनों सेनाओं की ओर से सलामी दी गई। इसके बाद राष्ट्रपति राजभवन पहुंचीं और बाद में प्रभादेवी पहुंचकर भगवान गणेश के दर्शन किये।
राजभवन में आज शाम 6.45 बजे राष्ट्रपति का राज्य सरकार की ओर से उनका नागरिक अभिनंदन किया जाएगा। राष्ट्रपति 7 जुलाई को राजभवन में ब्रिटिशकालीन भूमिगत बंकर 'क्रांतिगाथा' में बनाए गए क्रांतिकारियों के हॉल का दौरा करेंगी। इसके बाद वे मुंबई से शिरडी के लिए रवाना होंगी।

RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement