धीमा पड़ा 'द डिप्लोमैट' का जादू, कलेक्शन में भारी गिरावट | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

Art & Music

धीमा पड़ा 'द डिप्लोमैट' का जादू, कलेक्शन में भारी गिरावट

Date : 26-Mar-2025

जॉन अब्राहम की फिल्म 'द डिप्लोमैट' होली के दिन, यानी 14 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी। फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसका प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। पहले दिन से ही फिल्म को दर्शकों को आकर्षित करने में कठिनाई हो रही है और अब इसकी कमाई लाखों में सिमट गई है। 12वें दिन 'द डिप्लोमैट' के कमाई के अकड़े सामने आ गए है।

बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के अनुसार जॉन अब्राहम की फिल्म 'द डिप्लोमैट' ने अपनी रिलीज़ के 12वें दिन यानी दूसरे मंगलवार को 85 लाख रुपये की कमाई की। इसके साथ ही फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अब 27.40 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। इस फिल्म का निर्देशन शिवम नायर ने किया है। जॉन अब्राहम ने इस फिल्म को भूषण कुमार के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया है। फिल्म में सादिया खतीब, कुमुद मिश्रा और शारिब हाशमी जैसे कलाकारों ने भी महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं।

फिल्म 'द डिप्लोमैट' एक भारतीय डिप्लोमैट की कहानी है, जो पाकिस्तान से एक भारतीय लड़की को वापस लाने की चुनौतीपूर्ण कोशिश करता है। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे इस लड़की को शादी के लिए मजबूर किया जाता है और फिर वह धोखे का शिकार हो जाती है। जॉन अब्राहम ने फिल्म में जेपी सिंह नामक भारतीय डिप्लोमैट की भूमिका निभाई है, जिसमें उनका दमदार प्रदर्शन दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। सिनेमाघरों में रिलीज़ के बाद अब यह फिल्म जल्द ही नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म का ओटीटी प्रीमियर अप्रैल के अंत तक होने की संभावना है। 


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement