बाफ्टा समारोह में धर्मेंद्र को दी गई श्रद्धांजलि, फैंस हुए भावुक | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

Art & Music

बाफ्टा समारोह में धर्मेंद्र को दी गई श्रद्धांजलि, फैंस हुए भावुक

Date : 23-Feb-2026

 लंदन के प्रतिष्ठित रॉयल अल्बर्ट हॉल में आयोजित 79वें ब्रिटिश अकादमी फिल्म पुरस्कार 'बाफ्टा' समारोह में इस बार एक बेहद भावुक क्षण देखने को मिला। समारोह के दौरान दुनिया को अलविदा कह चुके सिनेमा जगत के दिग्गजों को श्रद्धांजलि दी गई, जिसमें भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का नाम भी शामिल रहा।

यह खास सेगमेंट दर्शकों के लिए बेहद भावुक रहा। मंच पर प्रसिद्ध गायिका जेसी वेयर ने बारबरा स्ट्रीसैंड के मशहूर गीत 'द वे वी वेयर' को गाकर दिवंगत सितारों को संगीतमय श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद एक विशेष वीडियो प्रस्तुत किया गया, जिसमें साल 2025 में दुनिया छोड़ चुके कई अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की तस्वीरें और नाम दिखाए गए। इस वीडियो में जीन हैकमैन, रॉबर्ट डुवैल, वैल किल्मर समेत कई दिग्गजों के साथ धर्मेंद्र को भी याद किया गया। वैश्विक मंच पर भारतीय सिनेमा के इस महान कलाकार को मिली श्रद्धांजलि ने फैंस को भावुक कर दिया।

सोशल मीडिया पर इस पल का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए लिख रहे हैं कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर धर्मेंद्र को सम्मान मिलना गर्व की बात है। एक यूजर ने लिखा, "बाफ्टा में धर्मेंद्र जी को श्रद्धांजलि दी गई, यह बेहद भावुक पल था।" दूसरे ने कहा, "उन्हें इस तरह याद किया जाना दिल छू लेने वाला है।"

गौरतलब है कि धर्मेंद्र का निधन 24 नवंबर 2025 को 89 वर्ष की आयु में हुआ था। भारतीय सिनेमा में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा और उन्हें मरणोपरांत देश के उच्च सम्मान से भी नवाजा गया है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement