"छोटा सा बदलाव ही जिंदगी की एक बड़ी कामयाबी का हिस्सा होता है"।
Breaking News
मुख्य समाचार : भारत और ब्राजील अगले पांच वर्षों में द्विपक्षीय व्यापार को 20 अरब डॉलर से अधिक बढ़ाने पर सहमत हुए; प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज़ इनासियो लूला दा सिल्वा ने नई दिल्ली में द्विपक्षीय वार्ता की गृह मंत्री अमित शाह ने जोर देकर कहा कि अगले महीने की 31 तारीख तक देश से नक्सलवाद का सफाया हो जाएगा; उन्होंने पूर्वोत्तर क्षेत्र और जम्मू-कश्मीर में शांति बहाल करने में सीआरपीएफ की भूमिका की सराहना की। हिंद महासागर क्षेत्र में उभरती समुद्री चुनौतियों का समाधान करने के लिए गोवा में गोवा समुद्री सम्मेलन 2026 का पांचवां संस्करण शुरू हो गया है। सुप्रीम कोर्ट द्वारा व्यापक टैरिफ को रद्द करने के बाद राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा नए वैश्विक टैरिफ की घोषणा के मद्देनजर, भारत पर अमेरिकी टैरिफ अस्थायी रूप से घटकर 10 प्रतिशत हो जाएंगे। और, आईसीसी टी20 विश्व कप में, न्यूजीलैंड आज शाम कोलंबो में सुपर 8 चरण के मैच में पाकिस्तान से भिड़ेगा।