हरितालिका तीज | The Voice TV

Quote :

सपनों को हकीकत में बदलने से पहले, सपनों को देखना ज़रूरी है – डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम

Editor's Choice

हरितालिका तीज

Date : 17-Sep-2023

 

हरतालिका तीज व्रत भाद्रपद मास की शुक्ल पक्ष तृतीया को मनाया जाता है। इस दिन महिलाएं भगवान शिव माता पार्वती की रेत के द्वारा बनाई गई अस्थाई मूर्तियों को पूजती हैं सुखी वैवाहिक जीवन तथा संतान की प्राप्ति के लिए प्रार्थना करती हैं।

हरतालिका तीज की उत्पत्ति इसके नाम का महत्त्व एक पौराणिक कथा में मिलता है। हरतालिका शब्दहरत  आलिका से मिलकर बना है, जिसका अर्थ क्रमशः अपहरण  स्त्रीमित्र (सहेली) होता है। हरतालिका तीज की कथा के अनुसार, पार्वतीजी की सहेलियां उनका अपहरण कर उन्हें घने जंगल में ले गई थीं। ताकि पार्वतीजी की इच्छा के विरुद्ध उनके पिता उनका विवाह भगवान विष्णु से कर दें।

हरतालिका पूजा के लिए सुबह का समय उचित माना गया है। यदि किसी कारणवश प्रातःकाल पूजा कर पाना संभव नहीं है,तो प्रदोषकाल में शिव-पार्वती की पूजा की जा सकती है। तीज की पूजा प्रातः स्नान के पश्चात् नए सुन्दर वस्त्र पहनकर की जाती है। रेत से बनी शिव-पार्वती की प्रतिमा का विधिवत पूजन किया जाता है  हरतालिका व्रत कथा को सुना जाता है।

कर्नाटक, आन्ध्र प्रदेश तमिलनाडु में हरतालिका तीज को गौरी हब्बा के नाम से जाना जाता है माता गौरी का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए एक महत्वपूर्ण दिन के रूप में पूजा जाता है। गौरी हब्बा के दिन महिलाएं स्वर्ण गौरी व्रत रखती हैं माता गौरी से सुखी वैवाहिक जीवन के लिए प्रार्थना करती हैं।

तीज का त्यौहार मुख्यतः उत्तर भारतीय महिलाओं द्वारा धूमधाम से मनाया जाता है। तीज मुख्यतः राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ ,उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखण्ड में मनाई जाती है। सावन (श्रावण) और भादव (भाद्रपद) के मास में आने वाली तीन प्रमुख तीज निम्न हैं:

1.     हरियाली तीज

2.     कजरी तीज

3.     हरतालिका तीज

 

तीज की सबसे आनंददायक परंपराओं में से एक है लोक गीत गाना और नृत्य करना। महिलाएं समूहों में इकट्ठा होती हैं, पारंपरिक पोशाक पहनती हैं और मधुर धुनों पर नृत्य करती हैं। वातावरण हँसी, सौहार्द और एकता की भावना से भर जाता है 

 जैसे-जैसे दिन ढलता है, फूलों और सुंदर सजावट से सजे जीवंत झूले उत्सव का केंद्र बिंदु बन जाते हैं। महिलाएं बारी-बारी से हवा में झूलती हैं, झूला स्वयं भगवान शिव और देवी पार्वती के बीच शाश्वत प्रेम का प्रतीक है।

 

 

 

 

 
RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload










Advertisement