हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को सैल्यूट | The Voice TV

Quote :

सपनों को हकीकत में बदलने से पहले, सपनों को देखना ज़रूरी है – डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम

Editor's Choice

हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को सैल्यूट

Date : 28-Aug-2023

देश-दुनिया के इतिहास में 29 अगस्त की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। भारत के संदर्भ में देखा जाए तो यह हॉकी के लिए खास है। विश्व में भारत का नाम रोशन करने वाले सार्वकालिक महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद का जन्म 1905 में 29 अगस्त को इलाहाबाद (अब प्रयागराज) में हुआ था। दूसरे विश्व युद्ध से पहले के वर्षों में हॉकी के खेल पर अपना वर्चस्व कायम करने वाली भारतीय हॉकी टीम के स्टार खिलाड़ी ध्यानचंद एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी रहे हैं। उन्होंने 1928, 1932 और 1936 में भारत को ओलंपिक खेलों में लगातार तीन स्वर्ण पदक जिताने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसके बाद उन्होंने संन्यास की घोषणा कर दी थी।

ध्यानचंद को इस खेल में महारत हासिल थी। वो गेंद को अपने नियंत्रण में रखने में इतने निपुण थे कि उन्हें 'हॉकी का जादूगर' कहा जाने लगा था। ध्यानचंद ने तत्कालीन ब्रिटिश भारतीय सेना के साथ अपने कार्यकाल के दौरान हॉकी खेलना शुरू किया और 1922 और 1926 के बीच उन्होंने कई सेना हॉकी टूर्नामेंट और रेजिमेंटल खेलों में भाग लिया। भारत में हर उनके जन्मदिन की तारीख को राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है।

अन्य महत्वपूर्ण घटनाचक्र-

1612: भारत के औपनिवेशिक युग की अहम घटना। सूरत की लड़ाई में अंग्रेजों के हाथ पुर्तगालियों को हार का सामना करना पड़ा।

1833: ब्रिटिश दास उन्मूलन अधिनियम को कानून का रूप दिया गया।

1842: ग्रेट ब्रिटेन और चीन के बीच नानकिंग की संधि पर हस्ताक्षर के साथ ही पहला अफीम युद्ध समाप्त।

1932: नीदरलैंड की राजधानी एम्स्टर्डम में अंतरराष्ट्रीय युद्ध-विरोधी समिति का गठन।

1941: रूस में मानव इतिहास की जघन्य घटना। जर्मन इंस्तजकमांडो ने 1469 यहूदी बच्चों की हत्या की।

1945: ब्रिटिश ने हांगकांग को जापान से मुक्त कराया।

1957: नागरिक अधिकार अधिनियम, 1957 पारित किया गया।

1974: चौधरी चरण सिंह ने लोकदल की स्थापना की।

1996: आर्कटिक द्वीप के स्पिट्सबर्गेन की पहाड़ी में विमान हादसा। सभी 141 लोगों की मौत।

1998: सचिन तेंदुलकर राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित।

2000: न्यूयॉर्क में चार दिवसीय विश्व शांति शिखर सम्मेलन शुरू।

2004: एथेंस ओलिंपिक का समापन।

2008: बंगाल के औद्योगिक इतिहास की अहम घटना। टाटा मोटर्स ने सिंगूर में अपने नैनो प्रॉजेक्ट से अपने कर्मचारी हटाए।

2012ः चीन में सिचुआन प्रांत के शियाओजियावान कोयला खदान में हुए विस्फोट में कम से कम 26 श्रमिकों की मौत।

जन्म-

1880ः भारत के स्वतंत्रता सेनानी माधव श्रीहरि अणे।

1905ः भारत के ख्यातिलब्ध हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद।

1926ः जनता पार्टी के नेता और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री रामकृष्ण हेगड़े।

1949ः भारत के शीर्ष वैज्ञानिक के. राधाकृष्णन।

निधन-

1931ः नगा आंदोलन के नेता जदोनांग।

1952ः भारतीय ईसाई महिला संत सिस्टर यूप्रासिआ।

1976ः प्रसिद्ध बांग्ला कवि और दार्शनिक काजी नजरुल इस्लाम।

2001ः गुजराती भाषा के उपन्यासकार मनुभाई पांचोली।

2007ः हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री बनारसी दास गुप्ता।

दिवस-

-राष्ट्रीय खेल दिवस (मेजर ध्यानचंद जयंती)

-परमाणु परीक्षण विरोधी अंतरराष्ट्रीय दिवस

 
RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload










Advertisement