सॉफ्ट ड्रिंक शराब से भी ज्यादा खतरनाक? रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा, ओरल कैंसर का खतरा 5 गुना ज्यादा! | The Voice TV

Quote :

"छोटा सा बदलाव ही जिंदगी की एक बड़ी कामयाबी का हिस्सा होता है"।

Health & Food

सॉफ्ट ड्रिंक शराब से भी ज्यादा खतरनाक? रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा, ओरल कैंसर का खतरा 5 गुना ज्यादा!

Date : 24-Apr-2025

Soft Drink Side Effects:
अक्सर हम मानते हैं कि कैंसर जैसी गंभीर बीमारियां सिर्फ धूम्रपान या शराब के सेवन से होती हैं, लेकिन हालिया रिसर्च ने इस धारणा को चुनौती दी है। अध्ययन के अनुसार, जो सॉफ्ट ड्रिंक यानी कोल्ड ड्रिंक हम गर्मी में ठंडक पाने के लिए पीते हैं, वो हमारी सेहत के लिए शराब से भी ज्यादा 'जहरीली' साबित हो सकती है।

रिसर्च में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि नियमित रूप से सॉफ्ट ड्रिंक का सेवन करने वालों में ओरल कैंसर (मुंह का कैंसर) का खतरा लगभग 5 गुना तक बढ़ जाता है। इन पेयों में मौजूद हाई शुगर कंटेंट, एसिडिटी और केमिकल्स शरीर में ऐसे बदलाव लाते हैं जो कैंसर के जोखिम को बढ़ावा देते हैं।

विशेषज्ञों का मानना है कि सॉफ्ट ड्रिंक का अत्यधिक सेवन सिर्फ मोटापा या डायबिटीज ही नहीं, बल्कि कैंसर जैसी जानलेवा बीमारियों का भी कारण बन सकता है। इसलिए समय है कि हम अपनी आदतों पर ध्यान दें और सोच-समझकर हेल्दी विकल्प चुनें।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload









Advertisement