सरसों का साग: दिल, पाचन और इम्युनिटी के लिए फायदेमंद | The Voice TV

Quote :

“जीवन एक यात्रा है, मंजिल नहीं।” – राल्फ वाल्डो एमर्सन

Health & Food

सरसों का साग: दिल, पाचन और इम्युनिटी के लिए फायदेमंद

Date : 22-Dec-2025

सर्दियों की पहचान माने जाने वाला सरसों का साग स्वाद और सेहत का अनोखा संगम है। मक्के की रोटी के साथ इसका पारंपरिक कॉम्बिनेशन न केवल स्वाद को बढ़ाता है, बल्कि शरीर को गर्माहट और पोषण भी देता है। यही कारण है कि हमारी नानी-दादी के समय से ही सर्दियों में सरसों का साग खास तौर पर बनाया जाता रहा है। आइए जानते हैं सरसों का साग खाने के फायदे और इसे बनाने की आसान रेसिपी।

सरसों का साग खाने के फायदे

पोषक तत्वों से भरपूर
सरसों के साग में विटामिन A, C, K और E के साथ-साथ आयरन, कैल्शियम और मैग्नीशियम भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो शरीर को अंदर से मजबूत बनाते हैं।

दिल की सेहत के लिए फायदेमंद
इसमें मौजूद फाइबर खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है, जिससे हृदय संबंधी बीमारियों का खतरा घटता है।

पाचन तंत्र को रखे दुरुस्त
फाइबर की अधिक मात्रा पाचन क्रिया को बेहतर बनाती है और कब्ज जैसी समस्याओं से राहत दिलाती है।

मजबूत इम्युनिटी
विटामिन C से भरपूर होने के कारण सरसों का साग सर्दी-जुकाम और मौसमी संक्रमण से बचाव में सहायक होता है।

एंटी-ऑक्सीडेंट गुण
सरसों के साग में मौजूद ग्लूकोसाइनोलेट्स जैसे तत्व शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करते हैं और कई गंभीर बीमारियों से बचाव में सहायक माने जाते हैं।

हड्डियों को बनाए मजबूत
विटामिन K और कैल्शियम हड्डियों की मजबूती बनाए रखने में मदद करते हैं।

सरसों का साग बनाने की रेसिपी

सामग्री

  • सरसों के पत्ते – 500 ग्राम (बारीक कटे हुए)

  • पालक – 250 ग्राम (बारीक कटा हुआ)

  • बथुआ – 150–200 ग्राम (बारीक कटा हुआ)

  • मक्के का आटा – 2–3 बड़े चम्मच

  • लहसुन – 8–10 कलियां (कटा हुआ)

  • अदरक – 2 इंच (कद्दूकस किया हुआ)

  • हरी मिर्च – 3–4 (बारीक कटी हुई)

  • प्याज – 1 बड़ा (बारीक कटा हुआ)

  • टमाटर – 2 मध्यम (कटे हुए)

  • नमक, लाल मिर्च पाउडर, हींग – स्वादानुसार

  • घी या सफेद मक्खन – तड़के के लिए

बनाने की विधि

  1. सरसों, पालक और बथुआ को अच्छी तरह धोकर प्रेशर कुकर में डालें।

  2. इसमें हरी मिर्च, आधा अदरक, थोड़ा लहसुन और नमक डालकर एक कप पानी मिलाएं।

  3. 2–3 सीटी आने तक पकाएं।

  4. उबले साग से अतिरिक्त पानी छानकर अलग रखें और साग को मथानी से अच्छी तरह घोट लें।

  5. अब बचा हुआ पानी मिलाकर धीमी आंच पर 10–15 मिनट तक पकाएं, जब तक साग गाढ़ा न हो जाए।

  6. एक कड़ाही में घी गरम करें, उसमें हींग और जीरा डालें।

  7. फिर लहसुन, बचा हुआ अदरक और प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनें।

  8. टमाटर और लाल मिर्च पाउडर डालें। जब मसाला घी छोड़ दे, तो इसमें साग मिलाएं।

  9. साग को 5–7 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं।

  10. गरम-गरम सरसों का साग सफेद मक्खन और मक्के की रोटी के साथ परोसें।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement