सिर्फ सूजी-आटे तक सीमित नहीं रहा हलवा, अब सब्जियों से बन रहे हैं ये खास देसी स्वाद | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

Health & Food

सिर्फ सूजी-आटे तक सीमित नहीं रहा हलवा, अब सब्जियों से बन रहे हैं ये खास देसी स्वाद

Date : 09-Feb-2026

 भारतीय रसोई में हलवा सिर्फ एक मिठाई नहीं, बल्कि परंपरा और भावनाओं से जुड़ा स्वाद है। शादी-ब्याह हो, पूजा-पाठ या कोई खास मौका—मिठाई की थाली में हलवे की मौजूदगी लगभग तय मानी जाती है। देसी घी की खुशबू और मलाईदार टेक्सचर इसे हर उम्र के लोगों का फेवरेट बना देता है।

अक्सर हम सूजी, आटा या मूंग दाल के हलवे तक ही सीमित रहते हैं, लेकिन भारतीय किचन की खूबी यही है कि यहां हर सामग्री से कुछ नया और खास बनाया जा सकता है। यही वजह है कि अब सब्जियों से बने हलवे भी लोगों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं।

सबसे मशहूर है गाजर का हलवा, जो शायद ही किसी को न पसंद हो। कद्दूकस की हुई गाजर को दूध, चीनी और मेवों के साथ धीमी आंच पर पकाने से इसका रंग और स्वाद दोनों ही कमाल के बनते हैं।

लौकी का हलवा उन लोगों के लिए परफेक्ट है, जिन्हें लौकी खाना पसंद नहीं। घी में भुनी लौकी जब चीनी और ड्राय फ्रूट्स के साथ पकती है, तो इसका सॉफ्ट टेक्सचर और हल्की मिठास हर किसी का दिल जीत लेती है।

दिखने में बेहद खूबसूरत और स्वाद में उतना ही लाजवाब होता है चुकंदर का हलवा। दूध, खोया और चीनी के साथ पकाया गया चुकंदर एक क्रीमी मिठाई में बदल जाता है, जो मेहमानों को भी हैरान कर देता है।

सुनने में थोड़ा अजीब लगे, लेकिन मटर का हलवा भी स्वाद में काफी रिच होता है। उबली मटर को पीसकर घी, चीनी और खोया के साथ पकाया जाता है—इतना स्वादिष्ट कि कोई अंदाजा भी नहीं लगा पाता कि यह सब्जी से बना है।

इसी तरह आलू का हलवा भी एक अनोखा लेकिन दिलचस्प प्रयोग है। उबले आलू को मैश करके दूध, चीनी और मेवों के साथ पकाने पर एक स्मूद और भरपूर मिठाई तैयार होती है, जिसे खास मौकों पर जरूर ट्राई किया जा सकता है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement