कंजर्वेटिव नेता फ्रेडरिक मर्ज़ जर्मनी के नए चांसलर चुने गए; पीएम मोदी ने दी बधाई | The Voice TV

Quote :

"छोटा सा बदलाव ही जिंदगी की एक बड़ी कामयाबी का हिस्सा होता है"।

International

कंजर्वेटिव नेता फ्रेडरिक मर्ज़ जर्मनी के नए चांसलर चुने गए; पीएम मोदी ने दी बधाई

Date : 07-May-2025

जर्मनी के रूढ़िवादी नेता फ्रेडरिक मर्ज़ को संसद के निचले सदन में दूसरे दौर के मतदान में बहुमत हासिल करने के बाद देश का नया चांसलर चुना गया है। इस बार 630 सांसदों में से कुल 325 ने श्री मर्ज़ के पक्ष में मतदान किया, जिससे उन्हें आवश्यक 316 की सीमा पार हो गई। इससे पहले, पहले दौर में, केवल 310 सदस्यों ने श्री मर्ज़ के पक्ष में मतदान किया था, जिससे उनकी प्रतिष्ठा को बड़ा झटका लगा और युद्ध के बाद के जर्मन इतिहास में यह अभूतपूर्व विफलता थी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जर्मनी के संघीय चांसलर के रूप में पदभार ग्रहण करने पर फ्रेडरिक मर्ज़ को बधाई दी थी। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में प्रधानमंत्री ने कहा कि वह भारत-जर्मनी रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हैं। 


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload









Advertisement