राजा के पक्षधर नेताओं की प्रधानमंत्री को चेतावनी- हेलीकॉप्टर से भागने की तैयारी कर लें | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

International

राजा के पक्षधर नेताओं की प्रधानमंत्री को चेतावनी- हेलीकॉप्टर से भागने की तैयारी कर लें

Date : 20-May-2025

नेपाल में राजसंस्था की पुनर्बहाली को लेकर 29 मई से शुरू होने जा रहे अनिश्चितकालीन आंदोलन से गणतंत्र को समाप्त करने का दावा करते हुए आरपीपी के अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री को हेलीकॉप्टर से भागने की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि इस बार का अनिश्चितकालीन आंदोलन देश में राजसंस्था की पुनर्बहाली के बिना नहीं रुकने वाला है।

राजशाही पक्षधर आंदोलन का नेतृत्व कर रहे राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी के अध्यक्ष राजेन्द्र लिंगदेन ने कहा कि जब जनता सड़कों पर आएगी तो सत्ता पर बैठे लोगों को भागने का भी मौका नहीं मिलेगा। बांग्लादेश में शासन पर बैठे लोगों को जनता ने कैसे भगाया, इस बात की याद दिलाते हुए लिंगदेन ने कहा कि हालांकि, हम उस तरह का कुछ भी नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ओली के स्वास्थ्य और उनकी उम्र को देखते हुए उन्हें हेलीकॉप्टर से भागने का मौका दिया जाएगा। लिंगदेन का कहना है कि उनका प्रदर्शन शांतिपूर्ण होगा, लेकिन अगर सरकार ने बल प्रयोग किया तो जनता के आक्रोश को वो संभाल नहीं पाएगी।

आरपीपी के नेतृत्व में 29 मई से 40 से अधिक संगठनों ने अनिश्चितकालीन आंदोलन की घोषणा की है। नेपाल में 29 मई को ही गणतंत्र दिवस मनाया जाता है और आरपीपी के अध्यक्ष राजेन्द्र लिंगदेन ने दावा किया है कि गणतंत्र दिवस के दिन से ही गणतंत्र को खत्म कर राजसंस्था पुनर्बहाली के लिए संघर्ष की शुरुआत की जा रही है और इसे अंजाम तक पहुंचा कर ही विराम दिया जाएगा। 


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement