अमेरिकी संगीतकार स्ली स्टोन का 82 वर्ष की आयु में निधन | The Voice TV

Quote :

धर्म और नीति के अनुसार शासन करना ही सच्चा राजधर्म है - अहिल्याबाई होलक

International

अमेरिकी संगीतकार स्ली स्टोन का 82 वर्ष की आयु में निधन

Date : 10-Jun-2025

 अमेरिकी संगीतकार स्ली स्टोन (पूरा नाम साइवरस्ट स्टोन) का 82 वर्ष की आयु में कल निधन हो गया। 'स्ली एंड द फैमिली स्टोन' फंक बैंड समूह नेता स्टोन काफी समय से सीओपीडी (क्रोनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज) और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे। उन्होंने परिवार के सदस्यों के बीच अंतिम सांस ली।

 
द गार्डियन अखबार की खबर के अनुसार, उनके बैंड ने 1960 के दशक के अंत और 1970 के दशक की शुरुआत में धूम मचाई । स्ली स्टोन को 1969 में वुडस्टॉक संगीत समारोह में शानदार प्रदर्शन के लिए सबसे ज्यादा जाना जाता है। इस समारोह में उन्होंने अपने फंक और हिप्पी संस्कृति से प्रेरित संगीत का प्रदर्शन किया। स्ली स्टोन ने फंक, ग्रूव्स और सिंकोपेटेड लय से संचालित संगीत की अफ्रीकी-केंद्रित शैली को लोकप्रिय बनाने में मदद की।
 
अमेरिकी संगीतकार स्ली स्टोन ने कई पीढ़ियों को डांसफ्लोर पर थिरकने को मजबूर कर दिया। 1943 में टेक्सास में एक पेंटेकोस्टल धार्मिक परिवार में सिल्वेस्टर स्टीवर्ट के रूप में जन्मे स्टोन सैन फ्रांसिस्को खाड़ी क्षेत्र में पले-बढ़े। उनका पहला संगीत तीन भाई-बहनों, स्टीवर्ट फोर के साथ एक गॉस्पेल चौकड़ी में आया। इसे 1952 में स्थानीय रूप से रिलीज किया गया। 1966 में उन्होंने अपने बैंड स्ली एंड द स्टोनर्स को अपने भाई फ्रेडी के ग्रुप फ्रेडी एंड द स्टोन सोल्स के साथ मिलाकर स्ली एंड द फैमिली स्टोन का गठन किया। अगले वर्ष उन्हें डांस टू द म्यूजिक के साथ सफलता मिली।
 
तीन वर्ष बाद 1969 में उनका चौथा एलबम, स्टैंड आया। इसकी तीन मिलियन से अधिक प्रतियां बिकीं। उन्हें 1983 में कोकीन रखने और 1987 में कोकीन के नशे में गाड़ी चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया । इसके बाद उनका जीवन गुमनामी में बीता। उन्होंने 2010 के कोचेला उत्सव में एक नीरस उपस्थिति दर्ज कराई। उनका अंतिम एलबम आई एम बैक है।
 
2015 में उन्हें अपने पूर्व प्रबंधक और वकील के खिलाफ एक मुकदमे में 5 मिलियन का डालर रॉयल्टी के रूप में हासिल हुए। परिवार के बयान में कहा गया, "स्ली एक स्मारकीय व्यक्ति, एक अभूतपूर्व नवप्रवर्तक और एक सच्चे अग्रणी थे जिन्होंने पॉप, फंक और रॉक संगीत के परिदृश्य को फिर से परिभाषित किया।" गार्डियन के साथ 2023 के साक्षात्कार में उन्होंने कहा था,"मुझे हमेशा खुशी होती थी अगर कोई मेरे काम को पसंद करता है। मुझे गर्व है कि मेरे संगीत ने लोगों को प्रेरित किया।"
 
RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload










Advertisement