यूरोप में भीषण गर्मी का कहर: इटली में दो की मौत, कई देशों में अलर्ट | The Voice TV

Quote :

कृतज्ञता एक ऐसा फूल है जो महान आत्माओं में खिलता है - पोप फ्रांसिस

International

यूरोप में भीषण गर्मी का कहर: इटली में दो की मौत, कई देशों में अलर्ट

Date : 01-Jul-2025

यूरोप इस समय भीषण गर्मी की चपेट में है। फ्रांस, स्पेन, इटली, पुर्तगाल और जर्मनी में गर्मी को लेकर अलर्ट जारी किए गए हैं। फ्रांस के कई इलाकों, जिनमें पेरिस भी शामिल है, में रेड अलर्ट घोषित किया गया है। गर्मी के कारण एफिल टॉवर का ऊपरी हिस्सा बंद कर दिया गया है।

इटली में तापमान के खतरनाक स्तर पर पहुंचने से दो लोगों की जान चली गई है। वहीं, पश्चिमी तुर्की में जंगलों में लगी भीषण आग के चलते 50,000 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है।

पुर्तगाल और स्पेन के कुछ हिस्सों में जून महीने का अब तक का सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया है, जो 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। दक्षिण-पूर्व इंग्लैंड में आज तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है, हालांकि ब्रिटेन के अन्य हिस्सों में मौसम अपेक्षाकृत परिवर्तनशील बना रहेगा।

 
RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload










Advertisement