ईरान ने ब्रिक्स का धन्यवाद किया, देश पर हमलों की निंदा करने के लिए आभार व्यक्त | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

International

ईरान ने ब्रिक्स का धन्यवाद किया, देश पर हमलों की निंदा करने के लिए आभार व्यक्त

Date : 07-Jul-2025

ईरानी विदेश मंत्री सैय्यद अब्बास अराघची ने रियो डी जेनेरियो में चल रहे 17वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान ब्रिक्स देशों का धन्यवाद किया है, जिन्होंने हाल ही में ईरान पर हुए हमलों की निंदा की। उन्होंने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट एक्स (पूर्व ट्विटर) पर लिखा कि ईरान ब्रिक्स के इस समर्थन के लिए आभारी है।

यह प्रतिक्रिया 'रियो डी जेनेरियो घोषणा' जारी होने के बाद आई, जिसमें बिना किसी देश का सीधे नाम लिए संयुक्त राज्य अमेरिका और इज़राइल पर हाल के सैन्य हमलों की निंदा की गई। इस घोषणा में सशस्त्र संघर्षों के दौरान लोगों और पर्यावरण की सुरक्षा बनाए रखने तथा परमाणु सुरक्षा और क्षेत्रीय स्थिरता सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

ब्रिक्स नेताओं ने क्षेत्रीय चुनौतियों से निपटने के लिए राजनयिक प्रयासों और संवाद को भी बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता दोहराई।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement