विश्व बैंक नेपाल के छोटे तथा मझोले उद्यमों को देगा 9.5 लाख अमेरिकी डॉलर सहायता | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

International

विश्व बैंक नेपाल के छोटे तथा मझोले उद्यमों को देगा 9.5 लाख अमेरिकी डॉलर सहायता

Date : 03-Feb-2026

 काठमांडू, 03 फ़रवरी । विश्व बैंक ने नेपाल के छोटे तथा मझोले उद्यमों (एसएमई) की वित्तीय मदद करके रोजगार सृजन को बढ़ावा देने के लिए 9 करोड़ 50 लाख अमेरिकी डॉलर की सहायता उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। इस परियोजना से एक लाख से अधिक एसएमई के लाभान्वित होने की उम्मीद है।

मालदीव, नेपाल और श्रीलंका के लिए विश्व बैंक के देशीय निदेशक डेविड सिस्लेन ने कहा कि इस परियोजना के माध्यम से वित्तीय पहुंच को सरल बनाकर और व्यावसायिक बाधाओं को कम करके वित्तीय समावेशन के विस्तार में सहायता मिलेगी। उन्होंने कहा, “यह परियोजना जमा एवं ऋण सुरक्षा कोष को सुदृढ़ करने, जोखिम-साझेदारी का विस्तार करने, वित्तीय स्थिरता बढ़ाने और महिलाओं द्वारा संचालित व्यवसाय जैसे कम वित्तीय पहुँच वाले क्षेत्रों के लिए सहायक सिद्ध होगी।”

उन्होंने बताया कि यह पहल एमएसएमई को क्षेत्रीय तथा वैश्विक मूल्य शृंखलाओं से जोड़ने में मदद करेगी और निजी क्षेत्र के नेतृत्व में रोजगार सृजन में योगदान देगी। बताया गया है कि ‘सतत एवं समावेशी वित्त परियोजना’ (एसआईएफ) विश्व बैंक के सहयोग से वर्ष 2024 में पूर्ण हुई वित्तीय क्षेत्र की स्थिरता और आर्थिक वृद्धि के लिए वित्त संबंधी विकास नीति ऋण (डीपीसी) श्रृंखला के अंतर्गत किए गए सुधारों की निरंतरता है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement