नेपाली सेना ने चीन सटे मुस्तांग में अभ्यास शुरू किया | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

International

नेपाली सेना ने चीन सटे मुस्तांग में अभ्यास शुरू किया

Date : 08-May-2026

 काठमांडू, 08 मई । नेपाल की सेना ने चीन से सटे मुस्तांग जिले के जोमसोम में आज से दो दिवसीय “हाई एल्टीट्यूड सर्च एंड रेस्क्यू” अभ्यास शुरू किया है। सेना के अनुसार, इस प्रशिक्षण का उद्देश्य उच्च हिमालयी क्षेत्रों में ऑक्सीजन की कमी, अत्यधिक ठंड और भौगोलिक दुर्गमता के कारण होने वाले जोखिम और दुर्घटनाओं को कम करना तथा कठिन भू-भाग में खोज और बचाव अभियान को सुदृढ़ बनाना है।

इस अभ्यास में 55 से अधिक सेना के जवान भाग ले रहे हैं, जिनमें मुस्तांग, मनांग जिले के भैरवी दल गुल्म की चार टुकड़ियां, इन्द्र बक्स गण और मिलिट्री हाई स्कूल कैसांग के प्रशिक्षु शामिल हैं। इन्द्र बक्स गण के प्रमुख मेजर जनरल गौरव ध्वज खांड ने कहा कि इस अभ्यास का उद्देश्य उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बचाव अभियान चलाने के लिए नेपाली सेना की तकनीकी दक्षता और संचालन क्षमता को बढ़ाना है।

उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण में ग्लेशियर, पहाड़ी खाइयों और हिमस्खलन प्रभावित क्षेत्रों में फंसे ट्रेकर्स और यात्रियों के बचाव के तौर तरीके शामिल हैं। आज प्रतिभागियों को गण मुख्यालय के पास एक विशाल चट्टानी पहाड़ी पर रस्सियों की मदद से मॉडल रॉक क्लाइम्बिंग अभ्यास कराया जाएगा। शनिवार को घरपझोंग स्थित मिलिट्री हाईस्कूल के पास लगभग 4,000 मीटर की ऊंचाई पर ग्लेशियर रेस्क्यू अभियान पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। सशस्त्र प्रहरी बल नेपाल की 33वीं बटालियन और जिला प्रहरी कार्यालय, मुस्तांग के प्रतिनिधि भी आज के उद्घाटन कार्यक्रम में उपस्थित रहे।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement