छत्रपति शिवाजी महाराज आज भी हमारे आदर्श : देवेंद्र फडणवीस | The Voice TV

Quote :

सपनों को हकीकत में बदलने से पहले, सपनों को देखना ज़रूरी है – डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम

National

छत्रपति शिवाजी महाराज आज भी हमारे आदर्श : देवेंद्र फडणवीस

Date : 21-Nov-2022

 मुंबई, (हि.स.)। उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने रविवार को कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज आज भी हमारे आदर्श हैं। जब तक सूर्य और चंद्रमा पृथ्वी पर हैं, छत्रपति शिवाजी महाराज महाराष्ट्र और देश और हम सभी के आदर्श बने रहेंगे। आज की भाषा में हमारे हीरो छत्रपति शिवाजी महाराज भी हैं। इस बारे में किसी के मन में कोई संदेह नहीं है।

देवेंद्र फडणवीस ने मीडिया को बताया कि राज्यपाल ने छत्रपति शिवाजी महाराज के बारे में जो कुछ कहा है, उसका अलग अर्थ निकाला जा रहा है। जबकि राज्यपाल ने छत्रपति शिवाजी महाराज के बारे कोई गलत बात नहीं की है। उनके व्यक्तव्य को तोड़ मरोड़कर पेश किया जा रहा है। फडणवीस ने कहा कि महाराष्ट्र और देश में छत्रपति शिवाजी महाराज के अलावा कोई दूसरा रोल मॉडल नहीं हो सकता है।

दरअसल राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने बाबासाहेब अंबेडकर मराठवाड़ा विश्वविद्यालय के स्नातक समारोह में राकांपा नेता शरद पवार और भाजपा नेता नितिन गडकरी को डिलीट की उपाधि से सम्मानित किया था। इस अवसर पर बोलते हुए राज्यपाल भगतसिंह कोश्यारी ने सीधे नितिन गडकरी की तुलना छत्रपति शिवाजी महाराज और डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर के साथ किया था। उन्होंने कहा जब हम स्कूल में पढ़ रहे थे। तो हमारे शिक्षक हमसे पूछते थे कि आपका पसंदीदा नेता कौन है? फिर जो सुभाष चंद्र बोस को पसंद करते थे, जो गांधीजी को पसंद करते थे और जो नेहरू को पसंद करते थे, वे उनका नाम लेते थे। मुझे लगता है कि अब आपसे किसी ने पूछा कि आपका आइकन कौन है? आपका पसंदीदा नेता कौन है? तो आपको बाहर जाने की जरूरत नहीं है। आपसे महाराष्ट्र में ही मुलाकात होगी। शिवाजी महाराज पुराने जमाने के हैं। मैं आधुनिक समय की बात कर रहा हूं। आप इसे यहां पा सकते हैं। डॉ. अम्बेडकर से लेकर डॉ. नितिन गडकरी तक, आप को सभी यहां मिलेंगे। राज्यपाल के इसी व्यक्तव्य के बाद राजनीति गरमा गई है। लेकिन आज शाम को देवेंद्र फडणवीस ने राज्यपाल के व्यक्तव्य पर अपनी भूमिका स्पष्ट की है।

हिन्दुस्थान समाचार / राजबहादुर

 
 
RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload










Advertisement