मॉरीशस के राष्ट्रपति ने रामलला का दर्शन किया, मंदिर का निर्माण कार्य भी देखा | The Voice TV

Quote :

पंख से कुछ नहीं होता, हौसलों से उड़ान होती है - अज्ञात

National

मॉरीशस के राष्ट्रपति ने रामलला का दर्शन किया, मंदिर का निर्माण कार्य भी देखा

Date : 21-Nov-2022

अयोध्या, 21 नवंबर (हि.स.)। मॉरीशस के राष्ट्रपति पृथ्वीराज सिंह सपरिवार सोमवार को अयोध्या पहुंचे। उन्होंने हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन के बाद श्रीरामलला की पूजा-अर्चना की। उन्होंने श्रीराम जन्मभूमि में चल रहे मंदिर निर्माण का कार्य भी देखा। निर्माण कार्य देखकर वह काफी खुश नजर आ रहे थे।

पृथ्वीराज सिंह सोमवार सुबह लखनऊ से कार द्वारा सरयू तट पर स्थित सरयू होटल पहुंचे। वह यहां से सबसे पहले हनुमानगढ़ी पहुंचे और विधिवत पूजा-अर्चना की। हनुमानगढ़ी ने महन्त राजू दास ने उनका स्वागत किया और दर्शन के समय उनके साथ रहे। इसके बाद वह श्रीराम जन्मभूमि पहुंचे और श्रीरामलला का दर्शन-पूजन किया। उन्होंने श्रीरामजन्मभूमि मंदिर का निर्माण कार्य भी देखा। निर्माण कार्य देखकर वह काफी खुश नजर आए।

इसके बाद उन्होंने कनक भवन में श्री कनक बिहारी सरकार के दर्शन किए। उन्होंने राम की पैड़ी पर सरयू नदी में आचमन किया। इस दौरान जिला प्रशासन के साथ उपस्थित अयोध्या डायरी टूरिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष अभिषेक सावंत ने अयोध्या की पौराणिक मान्यताओं से परिचित कराया और यहां की ऐतिहासिक धरोहरों की विस्तृत जानकारी दी।

हिन्दुस्थान समाचार/पवन

 
RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload

Advertisement









Advertisement