नागपुर की दिव्या देशमुख ने जीता महिला शतरंज विश्वकप, गडकरी ने बताया देश के लिए गौरव का पल | The Voice TV

Quote :

सपनों को हकीकत में बदलने से पहले, सपनों को देखना ज़रूरी है – डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम

National

नागपुर की दिव्या देशमुख ने जीता महिला शतरंज विश्वकप, गडकरी ने बताया देश के लिए गौरव का पल

Date : 28-Jul-2025

नई दिल्ली, 28 जुलाई। नागपुर की 19 साल की दिव्या देशमुख के जार्जिया के बातूमि में चल रहे महिला शतरंज विश्वकप को अपने नाम करने पर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने अभूतपूर्व बताया। उन्होंने दिव्या को बधाई देते हुए इसे देश के लिए गौरवशाली क्षण बताया।

गडकरी ने एक्स पोस्ट में कहा कि नागपुर की दिव्या देशमुख को विश्व शतरंज महासंघ (एफआईडीई) का महिला विश्वकप जीतकर इतिहास रचने के लिए बहुत-बहुत बधाई। उनकी उपलब्धि अद्भुत है। वह अपने पहले ही मैच में महिला कैंडिडेट्स टूर्नामेंट जीतने वाली पहली भारतीय बन गयी हैं, जो महाराष्ट्र के लिए एक अभूतपूर्व उपलब्धि और भारत के लिए गौरव का क्षण है।

उन्होंने दिव्या की प्रतिभा, एकाग्रता और दृढ़ संकल्प की सराहना करते हुए कहा कि इन गुणों के बल पर दिव्या ने देश के अनगिनत महत्वाकांक्षी युवाओं को प्रेरित किया है। उनके खेल को और भी शक्ति मिले और वह भारत का नाम वैश्विक मंच पर रोशन करती रहें। देश वैश्विक शतरंज की बिसात पर उनकी इस प्रेरणादायक जीत का जश्न मना रहा है।

दिव्या ने सोमवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में कोनेरू हम्पी को हराकर यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की। इसको जीतने वाली वह देश की पहली महिला खिलाड़ी और 88वीं ग्रैंडमास्टर बन गयी हैं। जीत के बाद दिव्या को करीब 43 लाख रुपये मिलेंगे जबकि फाइनल तक का सफर करने वाली हम्पी को करीब 30 लाख रुपये मिलेंगे।

 
RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload

Advertisement









Advertisement