खजूर एक प्राकृतिक मीठा फल है, जो सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसे अक्सर चीनी के विकल्प के रूप में इस्तेमाल किया जाता है क्योंकि यह मीठा होने के साथ-साथ पौष्टिक भी होता है। फाइबर से भरपूर खजूर शरीर को कई बीमारियों से लड़ने में मदद करता है। विशेषज्ञों के अनुसार, रोजाना सुबह सबसे पहले दो-तीन खजूर खाने चाहिए। इसके अलावा दोपहर के नाश्ते में भी खजूर का सेवन स्वादिष्ट और स्वास्थ्यवर्धक होता है। यह चीनी की cravings को खत्म करने का भी एक बेहतरीन उपाय है।
खजूर को भिगोकर खाने के फायदे
खजूर को रात में 8-10 घंटे पानी में भिगोने से उसमें मौजूद टैनिन और फाइटिक एसिड निकल जाते हैं, जिससे खजूर को पचाना आसान हो जाता है और पोषक तत्वों का अवशोषण बेहतर होता है। भिगोए हुए खजूर खाने से शरीर को अधिक लाभ मिलता है।
खजूर में पाए जाने वाले पोषक तत्व:
-
कार्बोहाइड्रेट
-
प्रोटीन
-
फाइबर
-
विटामिन K और B
-
पोटैशियम
-
मैग्नीशियम
-
आयरन
-
कैल्शियम
-
मैंगनीज
-
जिंक
ये सभी तत्व शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने और स्वास्थ्य सुधारने में सहायक होते हैं।
खजूर खाने के प्रमुख फायदे
-
कब्ज से राहत दिलाता है।
-
बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल को कम करता है।
-
ब्लड प्रेशर नियंत्रित रखता है।
-
हड्डियों को मजबूत बनाता है।
-
मस्तिष्क के कार्यों को तेज करता है।
-
थकान और कमजोरी को दूर करता है।
-
एनीमिया में लाभकारी होता है।
-
बवासीर की समस्या में राहत देता है।
-
त्वचा और बालों को स्वस्थ रखता है।
-
शारीरिक ताकत और स्टेमिना बढ़ाता है।
-
हृदय को स्वस्थ बनाए रखता है।
नोट: रोजाना दो-तीन खजूर का सेवन सेहत के लिए लाभकारी है, लेकिन किसी भी स्वास्थ्य समस्या या डाइट में बदलाव से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें।
क्या आप रोजाना खजूर खाने की आदत शुरू करने जा रहे हैं?