चीनी की जगह अपनाएं ये नेचुरल स्वीटनर, डायबिटीज में नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर लेवल | The Voice TV

Quote :

सपनों को हकीकत में बदलने से पहले, सपनों को देखना ज़रूरी है – डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम

Health & Food

चीनी की जगह अपनाएं ये नेचुरल स्वीटनर, डायबिटीज में नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर लेवल

Date : 25-Jul-2025

अगर आप मीठा खाने के शौकीन हैं लेकिन चीनी से होने वाले नुकसान जैसे डायबिटीज, मोटापा या हार्ट डिज़ीज़ को लेकर फिक्रमंद रहते हैं, तो अब चिंता छोड़ दीजिए। आज हम आपको ऐसे नेचुरल स्वीटनर के बारे में बताएंगे जो न केवल चीनी का बेहतरीन विकल्प हैं, बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद हैं। इनका सेवन करने से न केवल ब्लड शुगर कंट्रोल में रहता है, बल्कि पाचन, एनर्जी लेवल, स्किन और मूड पर भी सकारात्मक असर पड़ता है।

गुड़
गुड़ भारतीय रसोई में वर्षों से इस्तेमाल किया जाने वाला प्राकृतिक मिठास देने वाला विकल्प है। इसमें आयरन, मैग्नीशियम और पोटैशियम जैसे जरूरी मिनरल्स पाए जाते हैं। गुड़ का पाचन धीमा होता है, जिससे शरीर में ब्लड शुगर लेवल धीरे-धीरे बढ़ता है। इसे आप चाय, दूध, दलिया, खीर, लड्डू या किसी भी पारंपरिक मिठाई में इस्तेमाल कर सकते हैं। यह पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है, शरीर को डिटॉक्स करता है और हल्की सूजन को भी कम कर सकता है।

खजूर
खजूर एक नेचुरल स्वीटनर है जो फाइबर और जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें पोटैशियम, मैग्नीशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं। खजूर में मौजूद फाइबर शरीर में चीनी के अवशोषण की गति को धीमा कर देता है, जिससे ब्लड शुगर अचानक नहीं बढ़ता। इसे आप स्नैक की तरह खा सकते हैं या शेक, मिठाई और डेज़र्ट में चीनी की जगह इस्तेमाल कर सकते हैं। यह ऊर्जा बढ़ाता है और मीठा खाने की क्रेविंग को भी शांत करता है।

नारियल की चीनी
नारियल की चीनी, नारियल के फूलों के रस से बनाई जाती है और इसका स्वाद हल्का कारमेल जैसा होता है। इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स रिफाइंड शुगर से कम होता है, जिससे यह ब्लड शुगर को तेजी से नहीं बढ़ाती। इसमें ज़िंक, आयरन, पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स भी पाए जाते हैं। यह आपको लंबे समय तक ऊर्जा देती है और खाने के बाद सुस्ती नहीं आती। यह केक, कुकीज़ या अन्य बेकिंग आइटम में चीनी की हेल्दी जगह ले सकती है।

नोट:
इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य सुझावों पर आधारित है। कोई भी डाइटरी बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर या न्यूट्रिशन एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें, खासकर यदि आप डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर या किसी अन्य स्वास्थ्य समस्या से ग्रसित हैं।

 
RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload

Advertisement









Advertisement