झूठा नेरेटिव बनाने की कोशिश कर रहे हैं राहुल गांधी: भाजपा | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

झूठा नेरेटिव बनाने की कोशिश कर रहे हैं राहुल गांधी: भाजपा

Date : 08-Aug-2025

नई दिल्ली, 8 अगस्त। कांग्रेस नेता व सांसद राहुल गांधी के चुनाव आयोग को लेकर दिए गए बयान पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पलटवार करते हुए इसे झूठा नेरेटिव करार दिया है। भाजपा ने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने तैयारी करके बहुत बड़ा झूठ बोला है।

शुक्रवार को भाजपा मुख्यालय पर आयोजित पत्रकार वार्ता में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि बहुत दिनों से हमारे देश के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक एटम बम की बात कर रहे थे। ये तो जिस पेड़ पर बैठे थे, उसी को कुल्हाड़ी से काटने का काम कर रहे थे। कांग्रेस के युवराज और नेता प्रतिपक्ष की भाषा का जो अहंकार था, वो चुनाव आयोग के कर्मचारियों के लिए था। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने जो झूठा नेरेटिव बनाने की कोशिश की है, वो उन्हीं के तथ्यों से पूरी तरह से ध्वस्त हो गया है। उन्होंने कहा कि क्या देश की संवैधानिक संस्थाओं के कर्मचारियों के लिए ऐसी भाषा नेता प्रतिपक्ष को शोभा देती है। देश की सेना के गौरव पर सवाल उठाने वाले भी राहुल गांधी ही हैं। सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी पर कांग्रेस के नेता कोर्ट को भी ऊंचा-नीचा बोलने से नहीं चूकते।

यादव ने कहा कि राहुल गांधी ने आरोप लगाया है कि महाराष्ट्र में 1 करोड़ वोट बढ़े। भारतीय चुनाव आयोग की वेबसाइट पर है कि 2024 में महाराष्ट्र विधानसभा में 9,71,41, 289 वोटर थे और लोकसभा के समय 9,30,61,760 वोटर थे। लोकसभा और विधानसभा के बीच 40 लाख वोट बढ़े, जबकि राहुल गांधी एक करोड़ बता रहे हैं, तो 60 प्रतिशत का मार्जिन हुआ। क्या आगे से वो कुछ भी बोलेंगे, तो क्या उसे 60 प्रतिशत माइनस करके समझा जाए।

केंद्रीय मंत्री यादव ने कहा कि इस देश की आर्मी, चुनाव आयोग, संसद ये सब ऐसी संस्थाएं हैं, जो स्वायत्त और स्वाधीन होकर काम करती हैं।

हम सब इसके द्वारा पूरी तरह नियंत्रित है। इसलिए कोई स्वतंत्र संस्था जब किसी भी राजनीतिक प्रोसेस को फॉलो करती है, तो उसे हम सभी को मानना चाहिए। क्योंकि, इन सभी संस्थाओं को संवैधानिक दर्जा देश के संविधान ने दिया है।

 


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement