प्रियांशी ने स्वर्ण व सात साल के निवान ने जीता सिल्वर | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

प्रियांशी ने स्वर्ण व सात साल के निवान ने जीता सिल्वर

Date : 11-May-2026

 हरिद्वार, 11 मई। हरिद्वार के नन्हें खिलाड़ियों ने एक बार फिर साबित कर दिया कि मेहनत और लगन की कोई उम्र नहीं होती। डीपीएस स्कूल के छात्र निवान धींगरा ने स्टेट लेवल कराटे प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल जीतकर स्कूल, परिवार और जिले का नाम रोशन किया है। मात्र सात वर्ष की आयु में निवान ने अपने आत्मविश्वास, अनुशासन और प्रतिभा का बेहतरीन परिचय दिया।

प्रदेशभर से आए खिलाड़ियों के बीच हुए कड़े मुकाबलों में निवान ने दमदार प्रदर्शन करते हुए यह उपलब्धि हासिल की। उनकी इस सफलता से डीपीएस स्कूल और कराटे कोच रवि शंकर राय गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।

प्रतियोगिता में हरिद्वार के अन्य खिलाड़ियों ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया। प्रियांशी ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया, जबकि विवान प्रसाद ने कांस्य पदक जीतकर जिले का मान बढ़ाया। बच्चों की इस उपलब्धि से परिवार, स्कूल और प्रशिक्षकों में खुशी का माहौल बना हुआ है।

कराटे कोच रवि शंकर राय ने बताया कि खिलाड़ी लगातार मेहनत कर रहे हैं और अब उनका अगला लक्ष्य नेपाल में 31 मई को आयोजित होने वाली प्रतियोगिता है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में यही खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करेंगे।

निवान धींगरा का सपना बड़ा होकर आईएएस अधिकारी बनने का है। खेल और पढ़ाई दोनों में आगे बढ़ने की उनकी लगन अन्य बच्चों के लिए प्रेरणा बन रही है। स्कूल प्रबंधन और परिजनों ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement