बिहार के सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्री नीतीश मिश्रा ने ग्रहण किया पदभार | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

बिहार के सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्री नीतीश मिश्रा ने ग्रहण किया पदभार

Date : 11-May-2026

 पटना, 11 मई। बिहार सरकार के सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के मंत्री के रूप में सोमवार को नीतीश मिश्रा ने पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर विभाग के सचिव अभय कुमार सिंह सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

पदभार संभालने के बाद मंत्री नीतीश मिश्रा ने राज्य में सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र को नई दिशा देने की प्रतिबद्धता जताई। उन्होंने कहा कि बिहार में डिजिटल तकनीक, नवाचार और तकनीकी निवेश की अपार संभावनाएं हैं, जिन्हें आगे बढ़ाने के लिए सरकार गंभीरता से कार्य करेगी।

उन्होंने कहा कि राज्य में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) आधारित सेवाओं को बढ़ावा देने के साथ-साथ डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया जाएगा। सरकार तकनीक के माध्यम से बिहार को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित करने की दिशा में प्राथमिकता के आधार पर काम करेगी।

मंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य बिहार को सूचना प्रौद्योगिकी और डिजिटल नवाचार के क्षेत्र में अग्रणी राज्यों की श्रेणी में शामिल करना है। इसके लिए तकनीकी निवेश को आकर्षित करने और युवाओं को आधुनिक तकनीकी कौशल से जोड़ने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement