चेन्नई, 11 मई। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के बाद राज्य में नई सरकार का गठन हाे गया है। साेमवार सुबह 9:30 बजे से 17वीं विधानसभा का पहला सत्र शुरू हाे गया। प्रोटेम स्पीकर ने विधानसभा के सदस्याें काे शपथ दिलायी।
दरअसल, विधानसभा चुनाव परिणामाें के बाद त्रिशंकु की स्थिति बन गई थी। राज्य में पहली बार चुनाव लड़कर 108 सीटें जीतने वाली तमिलग वेट्ट्री कझगम (टीवीके) सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, लेकिन बहुमत का आंकड़ा पार नहीं कर सकी। इस पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, कम्युनिस्ट दलों, विदुतलाई चिरुथाइगल कच्छि (टीसीके) और भारतीय संघ मुस्लिम लीग के समर्थन से सरकार बनाई है। रविवार काे जोसेफ विजय ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। उनके साथ सेंगोट्टैयन, आदव अर्जुना, एन. आनंद सहित नाै मंत्रियों ने भी पद की शपथ ली।
इसके बाद शाम टीवीके नेता एमवी करुप्पैया को विधानसभा का अस्थायी अध्यक्ष (प्रोटेम स्पीकर) चुना गया।
राज्य में टीवीके की सरकार बनने के बाद आज सुबह पहली विधानसभा की बैठक शुरू हाे गई। प्राेटेम स्पीकर मुख्यमंत्री विजय सहित सभी सदस्याें काे शपथ ग्रहण कराएंगे। आज के सत्र में अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम विधायकों का एक समूह एदप्पाड़ी के. पलनीस्वामी के नेतृत्व में और दूसरा समूह एस. पी. वेलुमानी के नेतृत्व में विधानसभा पहुंचा। इसके बाद एआईएडीएमके विधायक दल का नेता काे लेकर अटकलें लग रही हैं।
राज्यपाल ने टीवीके को अपना बहुमत साबित करने के लिए 13 मई तक का समय दिया गया है। ऐसे में आज का विधानसभा सत्र काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। हालांकि विधानसभा अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव कल (12 मई) होना है। जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री विजय कल ही सदन में बहुमत भी साबित कर सकते हैं।
