दिल्ली में तीन दिवसीय ‘सेलिब्रेटिंग इंडिया फिल्म फेस्टिवल' शुरू | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

दिल्ली में तीन दिवसीय ‘सेलिब्रेटिंग इंडिया फिल्म फेस्टिवल' शुरू

Date : 08-Aug-2025

नई दिल्ली, 8 अगस्त। 'सेलिब्रेटिंग इंडिया फिल्म फेस्टिवल' की शुरुआत शुक्रवार को दिल्ली के एनसीयूआई ऑडियोरियम हुई। इसका उद्घाटन करते हुए दिल्ली के कला, संस्कृति एवं भाषा और पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा ने मुख्य अतिथि ने कहा कि दिल्ली सरकार जल्द ही देश की सबसे बेहतरीन फिल्म और पर्यटन नीति लेकर आने वाली है। इस तीन दिवसीय फिल्म फेस्टिवल के उद्घाटन सत्र में पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी, प्रसिद्ध फिल्म निर्माता मधुर भंडारकर, कलाकार मनोज जोशी, इशिता भट्ट समेत फिल्म जगत से जुड़ी कई प्रमुख हस्तियां भी मौजूद रहीं।

इस मौके पर कपिल मिश्रा ने कहा कि यह महोत्सव भारतीय सिनेमा की विविधता, उसकी समृद्ध संस्कृति और रचनात्मकता को एक साझा मंच पर प्रस्तुत करने का महत्वपूर्ण प्रयास है। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार फिल्मों के लिए दिल्ली को 'बेस्ट डेस्टिनेशन' बनाने की दिशा में प्रयासरत है। आने वाले समय में ऐसे बड़े फेस्टिवल दिल्ली सरकार के सहयोग से भी आयोजित किए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार ने आयोजित होने जा रहे अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल के लिए बजट का भी प्रावधान किया है। साथ ही उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार ने ऐसी व्यवस्था भी की जिसके तहत दिल्ली में फिल्म निर्माताओं को फिल्म शूटिंग के लिए सभी अनुमति एक ही स्थान मिलेगी।

मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा कि यह फिल्म फेस्टिवल केवल मनोरंजन का नहीं बल्कि संवाद, पहचान और सृजनात्मकता का उत्सव है। दिल्ली सरकार ऐसे आयोजनों को लगातार प्रोत्साहित करेगी ताकि दिल्ली को कला, संस्कृति और सिनेमा का अंतरराष्ट्रीय केंद्र बनाया जा सके।

इस महोत्सव में डॉक्युमेंट्री, शॉर्ट फिल्म, फीचर फिल्म और विभिन्न भारतीय भाषाओं की प्रस्तुतियों के माध्यम से सिनेमा की सामाजिक और सांस्कृतिक शक्ति को प्रस्तुत किया जाएगा।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement