राहुल गांधी के नेतृत्व में सोमवार को इंडी गठबंधन के नेता संसद से चुनाव आयोग तक निकालेंगे मार्च, वोट चोरी का आरोप | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

राहुल गांधी के नेतृत्व में सोमवार को इंडी गठबंधन के नेता संसद से चुनाव आयोग तक निकालेंगे मार्च, वोट चोरी का आरोप

Date : 10-Aug-2025

 लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा चुनाव आयोग पर वोट चोरी कराने के आरोप लगाने के बाद इंडी गठबंधन के नेता सोमवार को संसद भवन से चुनाव आयोग कार्यालय तक मार्च निकालेंगे।

 
सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, 11 अगस्त को विपक्षी सांसद, विपक्ष के नेता राहुल गांधी और इंडिया गठबंधन के शीर्ष नेताओं के नेतृत्व में संसद भवन परिसर से चुनाव आयोग कार्यालय तक लगभग एक किलोमीटर का यह मार्च निकालेंगे। विपक्षी दलों ने चुनाव आयोग के साथ बैठक के लिए पहले ही समय मांगा है। विपक्ष का कहना है कि यह मार्च लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं की पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने की मांग को लेकर किया जा रहा है।
 
इससे पहले 7 अगस्त को राहुल गांधी सहित विपक्षी नेताओं ने चुनाव आयोग और भारतीय जानता पार्टी पर मिलीभगत से वोट चोरी करने का आरोप लगाया था। उन्होंने दावा किया था कि उनके पास उपलब्ध स्व-विश्लेषित आंकड़ों से यह साबित होता है कि चुनाव प्रक्रिया में गड़बड़ी हुई है।
 
विपक्षी दलों का आरोप है कि इस कथित मिलीभगत ने मतदाताओं के विश्वास को चोट पहुंचाई है और लोकतंत्र की नींव को कमजोर किया है। उनका कहना है कि जब तक चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता और ईमानदारी सुनिश्चित नहीं होती, तब तक जनता का भरोसा बहाल नहीं हो सकता।

RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement