धराली आपदा के 98 पीड़ित परिवारों को बांटे पांच-पांच लाख के चेक | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

धराली आपदा के 98 पीड़ित परिवारों को बांटे पांच-पांच लाख के चेक

Date : 11-Aug-2025

देहरादून, 11 अगस्त। उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में धराली आपदा के 98 प्रभावित परिवारों काे धामी सरकार की ओर से आर्थिक सहायता के रूप में पांच-पांच लाख रुपये के चेक साैंप दिए गए है। सरकार ने आपदा से हुए नुकसान का आकलन करने के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन किया है। इसी बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आपदा प्रभाविताें काे आश्वस्त किया है कि प्रदेश सरकार पीड़ितों के साथ खड़ी है।

पिछले सप्ताह 5 अग्रस्त को उत्तरकाशी एवं पौड़ी जनपदों में प्राकृतिक आपदा ने व्यापक तबाही मचाई थी। कई स्थानों पर भारी बारिश, भूस्खलन और मलबे के प्रवाह से घर पूरी तरह नष्ट हो गए और बुनियादी ढांचा क्षतिग्रस्त हुआ। इससे प्रभावित परिवारों को गंभीर संकट का सामना करना पड़ा। आपदा पीड़िताें केलिए आर्थिक मदद के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के अनुरूप सोमवार को गंगोत्री विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुरेश सिंह चौहान ने धराली में 98 परिवारों को राहत राशि के चेक वितरित किए। इस मौके पर आपदा प्रभावितों ने सहायता राशि त्वरित मिलने पर धामी सरकार का धन्यवाद दिया।इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी एवं क्षेत्रीय नागरिक भी उपस्थित रहे।

सात दिन में विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी समिति

इसी बीच मुख्यमंत्री धामी ने एक बयान जारी कर कहा कि आपदा पीड़ित क्षेत्र में रहने वाले लोग मेरे परिवार के सदस्य हैं। उनकी मदद के लिए हमारी सरकारउनके साथ खड़ी है। पीड़ितों को सहायता राहत वितरण करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके अलावा भवनों, आवासों, होमस्टे, पशुधन और बागानों को हुए नुकसान का आकलन करने के लिए प्रदेश सरकार ने तीन सदस्यीय समिति का गठन किया है, जो सात दिन में अपनी विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी। इस रिपोर्ट के आधार पर एक व्यापक राहत एवं पुनर्वास पैकेज तैयार किया जाएगा, जिससे प्रभावितों को दीर्घकालिक सहयोग मिल सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि पुनर्निर्माण और पुनर्वास कार्य को प्राथमिकता के साथ अंजाम दिया जाएगा, ताकि सभी प्रभावित जल्द से जल्द सामान्य जीवन की ओर लौट सकें।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement