श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर जन्माष्टमी के दिन ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के महिमा मंडन की तैयारी | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर जन्माष्टमी के दिन ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के महिमा मंडन की तैयारी

Date : 11-Aug-2025



वात्सल्य राय

नई दिल्ली, 11 अगस्त । अखिल ब्रह्मांड के नायक भगवान श्री कृष्ण के 5252वें प्राक्ट्योत्सव पर भारत की सशस्त्र सेनाओं के विश्वभर में सराहे गए पराक्रम का महिमा मंडन होगा। मथुरा स्थित श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर युगल सरकार भगवान श्रीकृष्ण और राधाजी, पूर्णावतार भगवान श्री केशवदेव जी महाराज सिंदूर पुष्प बंगले में विराजमान होकर भक्तों को दर्शन देंगे। 16 अगस्त को मनाए जाने वाली जन्माष्टमी की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है।

श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान के सचिव कपिल शर्मा ने एक विशेष बातचीत में कार्यक्रम को लेकर विस्तार से जानकारी दी। कपिल शर्मा ने बताया कि युद्धकौशल, कूटनीति और पराक्रम के प्रतीक ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने हर भारतीय के अन्दर गौरव और देशभक्ति की भावना का संचार किया है। श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर भारतीय सेना के पराक्रम का महिमा मंडन होगा। कपिल शर्मा ने कहा, “दैवीय शक्ति, नारीशक्ति और मंगल के प्रतीक सिंदूर ने प्रत्येक देशवासी को गौरवान्वित किया है। आज पूरा विश्व भारत के राष्ट्रवादी कुशल नेतृत्व, अतुलनीय सैन्य क्षमता और लक्ष्य की प्राप्ति के लिए अपूर्व संकल्प शक्ति को देखकर अचंभित है।“

उन्होंने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण के प्राक्ट्योत्सव पर आने वाले लाखों लाख भक्त सिंदूर पुष्प बंगले में पूर्ण ब्रह्म परमात्मा अनंतलीला पुरुषोत्तम भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन करके अविभूत होंगे। मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से जो भक्त सिंदूर पुष्प बंगले में विराजमान भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन करेंगे वो भी आध्यात्मिक आनंद की प्राप्ति करेंगे। महोत्सव के सभी आयोजन शास्त्रीय परंपराओं के अनुरुप होंगे।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement