उपराष्ट्रपति का चुनाव लड़ेंगे जैसलमेर के जलालुद्दीन, दाखिल किया नामांकन | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

उपराष्ट्रपति का चुनाव लड़ेंगे जैसलमेर के जलालुद्दीन, दाखिल किया नामांकन

Date : 12-Aug-2025

जैसलमेर, 12 अगस्त। उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए जैसलमेर जिले के भागू का गांव निवासी जलालुद्दीन ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। जलालुद्दीन ने अब त‍क छात्रसंघ, वार्ड पंच, विधायक व सांसद के चुनाव लड़े हैं और अब उन्होंने उपराष्ट्रपति चुनाव में अपनी ताल ठोंक दी है।

जलालुद्दीन सोमवार को दिल्ली में नामांकन दाखिल करने के बाद मंगलवार दोपहर जैसलमेर पहुंचे। जलालुद्दीन ने बताया कि भारत के लोकतंत्र में सभी नागरिकों को चुनाव लड़ने का अधिकार प्राप्त है। नामांकन के दौरान उनका प्रस्तावक कोई नहीं था। उन्होंने यह भी बताया कि 22 तारीख तक वे इस पद की दौड़ में है। उसके बाद प्रस्तावक नहीं होने से उनका फार्म निरस्त हो जाएगा और 15 हजार रुपये की जमा राशि पुनः वापस कर दी जाएगी।

38 वर्षीय जलालुदीन वर्तमान में जयपुर में पत्रकारिता की पढ़ाई कर रहे हैं। उनके दो भाई चिकित्सक हैं तथा उनके दो बच्चे हैं।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement